राजोद~ चारण समाज धोलगढ़ द्वारा सोनल बीज माता का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया, धोलगढ़ से खोड़ीयार नगर तक शोभायात्रा निकाली~~

पवन वीर राजोद 9993688124~~

सोनल माताजी के तेल चित्र को सजे हुए आकर्षक रथ पर विराजित कर पूजन अर्चन किया गया तत्पश्चात धोलगढ़ से खोड़ीयार नगर तक एक शोभायात्रा निकाली गई। बेंड-बाजे व ढोल-ताशे के साथ निकाली शोभायात्रा में माता के भक्त भजनों पर नाचते गाते चल रहे थे। शोभायात्रा के खोड़ीयार नगर पहुंचने पर समाजजनों द्वारा माता खोड़ीयार की आरती पूजन कर प्रसादी वितरण किया। सोनल माता जन्मोत्सव पर सभी चारण समाजजनों में विशेष आस्था व उल्लास देखा गया। सभी समाजजनों ने अपने अपने काम काज छोड़ कर इस उत्सव में उल्लासपूर्वक भाग लिया। खोड़ीयार नगर में खोड़ीयार माता की आरती पूजन के पश्चात शोभायात्रा पुनः धोलगढ़ पहुंची जहां पर सोनल माताजी की आरती कर भोजन भंडारे का आयोजन किया जिसमें समाजजनों के साथ ही अन्य समाज के लोगों ने भी भोजन प्रसादी ग्रहण की। शोभायात्रा में धन्ना चारण, लक्खा चारण, भूपदलाल चारण, जगदीश चारण, भूरालाल चारण, श्यामलाल चारण, मोहनलाल चारण, ऊँकार चारण आदि समाजजनों के साथ ही बड़ी संख्या में चारण समाज के लोग उपस्थित थे।


Share To:

Post A Comment: