खिलेडी~~श्री वरदायक विश्वमंगल हनुमान मंदिर परिसर में भव्य सुंदरकांड का आयोजित~~
तेज ठंड के बाद भी देर रात तक सुंदर भजनों की प्रस्तुतियों पर झूमते रहे श्रोता~~
जगदीश चौधरी खिलेडी 6261395702~~
खिलेडी~~श्री वरदायक विश्वमंगल हनुमान मंदिर परिसर में शनिवार को आयोजित भव्य सुंदरकांड भजन संध्या मैं तेज ठंड के बाद भी देर रात तक सुंदर भजनों की प्रस्तुतियों पर झूमते रहे श्रोता।
स्थानीय युवा मंडल के द्वारा आयोजित भव्य सुंदरकांड आयोजन में कोठडी राजस्थान की श्री पनघट बालाजी भक्त मंडल होरी हनुमान की भजन मंडली के कलाकारों के द्वारा सुंदरकांड की चौपाइयां को सूर मधुर भजनों के साथ एक से बढ़कर एक भजनों की प्रस्तुतियां सर्द रातों में दी गई जिस पर जमकर थिरके युवा। मंडल के भजन गायक मनोज खींची व कपिल शर्मा के द्वारा सुंदरकांड की चौपाइयां को भजनों के साथ प्रस्तुत किया गया।
सुंदरकांड भजन संध्या की शुरूआत गणेश भगवान को मनाते हुए भजन गायक मनोज खीची ने एक से बढ़कर एक भजनों की प्रस्तुतियां गायक मनोज खींची के द्वारा दीं गई हर भजन सुंदरकांड की चौपाइयां के साथ प्रस्तुत किया गया भजन संध्या मंडल के साथ 10 कलाकारों ने भजन गायक का साथ दीया।
भजन संध्या में खिलेडी फुलेडी टकरावदा दसई बिडवाल आदी ग्रामीण अंचलों से बड़ी संख्या में भजन श्वेता पहुंचे जो देर रात तक भजनों का आनंद लेते रहे। रात्रि 2:00 बजे भजन संध्या के समापन पर बालाजी की आरती उतार कर महाप्रसादी का वितरण किया गया कार्यक्रम की शुरुआत में गांव के वरिष्ठ जनों के द्वारा सभी सुंदरकांड मंडल के कलाकारों का तिलक लगाकर व साल श्रीफल भेंट कर सम्मान किया गया। यह आयोजन स्थानीय युवाओं के द्वारा किया गया था।
Home
धार
खिलेडी~~श्री वरदायक विश्वमंगल हनुमान मंदिर परिसर में भव्य सुंदरकांड का आयोजित~~
तेज ठंड के बाद भी देर रात तक सुंदर भजनों की प्रस्तुतियों पर झूमते रहे श्रोता~~
जगदीश चौधरी खिलेडी 6261395702~~

Post A Comment: