खिलेडी~~  नगर में श्याम प्रेमियों द्धारा खाटू श्याम की श्री वरदायक विश्वमंगलम हनुमान मंदिर से यात्रा निकाली एवं ऐतिहासिक भव्य भजन संध्या का आयोजन किया ~~


जगदीश चौधरी खिलेडी 6261395702~~

खिलेडी~~ शासकीय स्कुल परिसर पर दिनांक 18 दिसम्बर बुधवार शाम को खिलेडी नगर में श्याम प्रेमियों द्धारा खाटू श्याम की श्री वरदायक विश्वमंगलम हनुमान मंदिर से  यात्रा निकाली एवं ऐतिहासिक भव्य भजन संध्या का आयोजन किया गया।

जिसमें खाटू श्याम के अनेक प्रकार की मनमोहक भजनों की प्रस्तुतियाँ दी गई।भजन गायक अमर व आकाश रतलाम एवं संगीत पाटीदार रामगंज मंण्डी राजेस्थान की भजन मंडली द्वारा खाटू श्याम के भजनों की प्रस्तुतियाँ दी गई।

सर्वप्रथम श्री वरदायक विश्वमंगलम हनुमान मंदिर से यात्रा शुरू होकर नगर के प्रमुख मार्गो से चल समारोह के रूप में आयोजन स्थल शासकीय स्कूल परिसर पहुंची जहां पर बाबा श्याम का भव्य दरबार लगाया गया। बाबा के दरबार में छप्पनभोग. व बाबा का भव्य श्रृंगार पावन ज्योत दर्शन व इत्र वर्षा की गई। रात्रि 8 बजे से खाटू श्याम के भजनों की भजन संध्या का आयोजन प्रारंभ हुआ। एवं रात्रि 2 बजे तक चलता रहा।

आयोजन को लेकर खाटू श्याम परिवार के सदस्यो द्वारा व्यापक तैयारी की गई थी। तथा आयोजन में श्याम परिवार के हजारों की संख्या में भक्त प्रेमियों ने आकर बाबा खाटु श्याम के भजनो का आनन्द लिया व मनमोहक प्रस्तुतियो पर खुद को गाने व नाचने पर नही रोक पाये जब की अनुमान से ज्यादा की संख्या मे भक्तो ने पधार कर भी शांती व्यवस्था बनाये रखी।


Share To:

Post A Comment: