।। *सुप्रभातम्* ।।
।। *संस्था जय हो* ।।
।। *दैनिक राशि - फल* ।।
आज दिनांक 27 दिसंबर 2019 शुक्रवार संवत् 2076 मास पौष शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि प्रातः 10:49 बजे तक रहेगी उपरांत द्वितीया तिथि लगेगी । आज सूर्योदय प्रातः काल 07:18 बजे एवं सूर्यास्त सायं 05:45 बजे होगा । पूर्वा षाढा नक्षत्र सायं 05:37 बजे तक रहेंगा पश्चात उत्तरा षाढा नक्षत्र आरंभ होगा । आज का चंद्रमा रात्रि 11:51 बजे तक धन राशि में भ्रमण करते हुए मकर राशि में प्रवेश करेंगे । आज का राहू काल प्रातः 11:09 से 12:28 बजे तक रहेंगा । दिशाशूल पश्चिम दिशा में रहेंगा यदि आवश्यक हो तो जौ का सेवन कर यात्रा आरंभ करें । जय हो
*ज्योतिषाचार्य*
डाँ. पं. अशोक नारायण शास्त्री
श्री मंगलप्रद् ज्योतिष कार्यालय
245,एम.जी. रोड (आनंद चौपाटी ) धार, एम.पी.
मो. नं. 9425491351
*आज का राशि फल*
मेष :~ आप को क्रोध पर संयम बरते नहीं तो आप के कार्य और सम्बंध भी बिगड़ सकतें है। मानसिकरुप से व्यग्रता और बेचैनी के कारण किसी कार्य में आपका मन नहीं लगेगा । स्वास्थ्य भी कुछ नरम-गरम रहेगा।
वृषभ :~ शारीरिक रुप से अस्वस्थ रहने से तथा कार्यसफलता प्राप्त करने में विलंब होने से आप निराश हो जाएंगे। आज किसी नए कार्य का शुभारंभ न करे। खान-पान में उचित अनुचित का विवेक रखें। आज कार्यभार अधिक रहेगा। इसलिए शिथिलता रहेगी। प्रवास में भी विध्न उपस्थित होंगे।
मिथुन :~ शारीरिक और मानसिकरुप से आप खुशी का अनुभव करेंगे। मित्रो और परिवारजनो के साथ प्रवास या पर्यटनस्थल पर घूमने-फिरने का आनंद उठा सकेंगे। स्वादिष्ट भोजन का स्वाद ले सकेंगे और नए वस्त्रो की खरीदी भी करेंगे। वाहनसुख भी मिलेगा। आपके मान-सम्मान और लोकप्रियता में भी वृद्धि होने के संकेत हैं।
कर्क :~ कार्यालय में सहकार्यकरों का सहयोग प्राप्त होगा। परिवारजन आपके साथ आज आनंदपूर्वक समय बिताएँगे। मानसिकरुप से भी आप संपूर्ण स्वस्थ अनुभव करेंगे। प्रतिस्पर्धियों पर विजय मिलेगा। कार्य में यश प्राप्त होगा। खर्च की मात्रा अधिक रहेगी।
सिंह :~ आज सृजनात्मकता और कला संबंधी प्रवृत्तियों के लिए दिन श्रेष्ठ है। विद्यार्थिगण भी अभ्यास में अपना उत्कृष्ट प्रदर्शन कर पाएँगे। स्नेहीजनों और मित्रों के साथ भेंट होगी। शारीरिक स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा। फिर भी क्रोध पर संयम रखें, जिससे मानसिक एकाग्रता बनी रहेगी।
कन्या :~ आज का दिन प्रतिकूलताओं से भरा रहेगा। शारीरिक स्फूर्ति का आज अभाव रहेगा और मानसिकरुप से भी चिंता बनी रहेगी। पत्नी के साथ कलह का प्रसंग बन सकता है अथवा तो अनबन हो सकती है। माता के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। स्थावर संपत्ति के कार्य में सावधानी बरतें।
तुला :~ प्रतिस्पर्धियों के समक्ष विजय का स्वाद प्राप्त कर सकेंगे। प्रत्येक कार्य सफलता लेकर आएगा। स्वजनों के साथ भी आज भेंट होगी। मानसिकरुप से भी प्रसन्नता बनी रहेगी। धार्मिक प्रवास से मन आनंद का अनुभव करेगा। संबंधो में हो रही भावना आपके मन को द्रवित कर देगी।
वृश्चिक :~ आपके व्यवहार से आज किसी के मन को ठेस पहुंच सकती है। इसलिए व्यवहार भी संयमित रखें। वैचारिकरुप से नकारात्मकता सै बचें । स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। मन ग्लानि से भरा रहेगा। विद्यार्थियों को विद्याप्राप्त करने में अवरोध आ सकते है ।
धनु :~ आप निर्धारित कार्यों को आज संपन्न कर सकेंगे। शारीरिक और मानसिक स्वस्थता बनी रहेगी, जिससे स्फूर्ति और प्रसन्नता छाए रहेंगे। परिवार में मांगलिक प्रसंग बनेंगे। स्वजनो के साथ हुई मुलाकात मन को प्रसन्न करेगी। सामाजिक रुप से आपकी मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।
मकर :~ आज धार्मिक और आध्यात्मिक विषयो में रुचि रहने से उन कार्यों के पीछे व्यस्तता रहेगी तथा उनके पीछे खर्च भी होगा। कोर्ट-कचहरी से संबंधित कार्य उपस्थित होंगे। व्यवसायिक कार्यों में विध्न उपस्थित होंगे। स्नेहीजनो की प्रतिष्ठा में हानि होगी। शारीरिक स्फूर्ति तथा मानसिक प्रसन्नता में कमी का अनुभव होगा। अकस्मात और आपरेशन से संभलकर चलें।
कुंभ :~ व्यवसायिक क्षेत्र में आपके लिए आज लाभदायी दिन है। मित्रों के साथ भेंट होने से मन में आनंद छाया रहेगा। उनके साथ प्रवास का आयोजन भी हो सकता है। नए कार्य का शुभारंभ आपके लिए लाभदायी रहेगा।
मीन :~ आपकी कार्य सफलता के कारण उपरी अधिकारी आप पर प्रसन्न रहेंगे। व्यवसाय में पदोन्नति के साथ व्यापारियों को व्यापार में लाभ होगा तथा उनके कार्य क्षेत्र में वृद्धि भी होगी। पिता से लाभ होगा। परिवार में वातावरण आनंददायी रहेगा। मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। ( डाँ. अशोक शास्त्री )
।। शुभम् भवतु ।। जय सियाराम ।।
।। जय श्री कृष्ण ।। जय गुरुदेव ।।

Post A Comment: