।। *सुप्रभातम्* ।।
।। *संस्था जय हो* ।।
।। *दैनिक राशि - फल* ।।
आज दिनांक 01 जनवरी 2020 बुधवार संवत् 2076 मास पौष शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि रात्रि 08:31 बजे तक रहेगी उपरांत सप्तमी तिथि लगेगी । आज सूर्योदय प्रातः काल 07:17 बजे एवं सूर्यास्त सायं 05:47 बजे होगा । पूर्वा भाद्रपदा नक्षत्र मध्य रात्रि पश्चात एवं सूर्योदय पूर्व प्रातः 04:33 बजे तक रहेंगा पश्चात उत्तरा भाद्रपदा नक्षत्र आरंभ होगा । आज का चंद्रमा रात्रि 09:41 बजे तक कुंभ राशि में भ्रमण करते हुए मीन राशि में प्रवेश करेंगे । आज का राहू काल दोपहर 12:26 से 01:43 बजे तक रहेंगा । दिशाशूल उत्तर दिशा में रहेंगा यदि आवश्यक हो तो पान का सेवन कर यात्रा आरंभ करें । जय हो
~: *विशेष* :~
*इस बार अंग्रेजी और हिंदू नववर्ष में समानता और शुभ संयोग* ज्योतिषाचार्य डाँ. अशोक शास्त्री
*अंग्रेजी साल 2020*
साल 2019 बस दो दिनों में इतिहास बन जाएगा। अंग्रेजी नया वर्ष 2020 एक जनवरी से प्रारंभ हो जाएगा, वहीं नया हिंदू वर्ष नवसंवत्सर विक्रम संवत 2077 दिनांक 25 मार्च 2020 से शुरू होगा। मालवा के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य डाँ अशोक शास्त्री ने एक चर्चा में बताया है कि इस बार अंग्रेजी और हिंदू नववर्ष में कई समानता और अनूठा संयोग देखने को मिलेगा। आइए जानते हैं नये साल 2020 में क्या खास रहने वाला है।
*शुभ संयोग 2020*
इस बार अंग्रेजी के नए साल 2020 की शुरुआत और 25 मार्च 2020 से शुरू होने वाला भारतीय नवसंवत्सर विक्रम संवत 2077 दोनों ही बुधवार के दिन से होगी।
ज्योतिषाचार्य डाँ अशोक ने कहा है कि नये साल 2020 में पूरे वर्ष पर बुधदेव का अधिपत्य रहेगा। मंत्रिमंडल में इस बार राजा बुध और मंत्री चंद्रमा रहेंगे।
साल 2020 में मंत्रिमंडल के राजा बुध कन्या राशि का स्वामी है। अंग्रेजी नव वर्ष का शुभारंभ कन्या लग्न में ही होगा।
ज्योतिषाचार्य डाँ अशोक शास्त्री के अनुसार अंक ज्योतिष के अनुसार अंग्रेजी नव वर्ष 1/1/2020 का कुल योग भी 6 है। वर्ष 2020 में बुध के राजा होने से पूरे वर्ष धर्म और अध्यात्म का बोलबाला रहने वाला है।
इस बार नया साल 2020 का आगमन रवि और सिद्धि योग में होने से वर्ष 2020 शुभ रहेगा।
25 मार्च 2020 को विक्रम नवसंवत्सर 2077 का शुभारंभ बुधवार को होगा। बुध का संबंध उन्नति और संपन्नता से होता है।
डाँ. शास्त्री के मुताबिक इससे पहले बुधवार के दिन नए वर्ष का शुभारंभ 2014 में भी हुआ। जो इस बार फिर से 2020 में ऐसा संयोग बन रहा है।
कन्या लग्न में साल शुरू होने से इस राशि के लोगों के लिए यह साल बेहतरीन बीतेगा। साल 2020 पर बुध का अधिपत्य रहने से खासतौर पर महिलाओं के लिए शुभ साल रहेगा।
*ज्योतिषाचार्य*
डाँ. पं. अशोक नारायण शास्त्री
श्री मंगलप्रद् ज्योतिष कार्यालय
245,एम.जी.रोड (आनंद चौपाटी )धार, एम.पी.
मो. नं. 9425491351
*आज का राशि फल*
मेष :~ 2020 की हार्दिक बधाई , सामाजिक प्रसंगों में सगे- सम्बंधियों और मित्रों के साथ आपका समय खूब आनंदपूर्वक बीतेगा। मित्रों के पीछे धनखर्च होगा और उनके द्वारा लाभ भी होगा। प्रकृति के सानिध्य में पर्यटन पर जाएँगे। सरकारी और अर्ध सरकारी कार्यों में सफलता मिलेगी। दांपत्यजीवन में संवादिता रहेगी। आपके नए स्रोत दिखाई देंगे। अचानक धन लाभ होने की संभावना हैं।
वृषभ :~ 2020 की हार्दिक बधाई , नए कार्यों का आयोजन करने की इच्छा रखने वाले लोगों के लिए अनुकूल दिन है। नौकरी तथा व्यवसाय में लाभदायक परिणाम मिलेगा। पदोन्नति मिलेगी। व्यापार में नई दिशाएँ खुलती हुई प्रतीत होंगी। सरकार द्वारा लाभ के समाचार मिलेंगे। मानप्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। रुके हुए कार्य पूरे होंगे। गृहस्थजीवन में मधुरता रहेगी।
मिथुन :~ 2020 की हार्दिक बधाई , प्रतिकूल संयोगों के बनने से आपके कार्य में विलंब होगा। शरीर में स्फूर्ति और मन में उत्साह का अभाव रहेगा। पेट के रोग सताएँगे। नौकरी में उच्च पदाधिकारियों के नकारात्मक व्यवहार का भोग बनना पड़ेगा। राजकीय कठिनाइयाँ बाधक बनेंगी। महत्त्वपूर्ण कार्य या निर्णय आज स्थगित रखें ।
कर्क :~ 2020 की हार्दिक बधाई , नकारात्मक व्यवहार आपको हताश करेगा। बाहर का खाने-पीने के कारण स्वास्थ्य खराब होगा। क्रोध को नियंत्रण में रखें । पारिवारिक सदस्यों के साथ बखेड़ा खड़ा होगा। नए सम्बंध तकलीफदायक साबित होंगे। पैसे की तंगी अनुभव करनी पड़ेगी। दुर्घटना, आपरेशन का योग है। ईश्वरभक्ति से राहत महसूस कर सकेंगे।
सिंह :~ 2020 की हार्दिक बधाई , पति- पत्नी के बीच मामूली कारणों से खटपट होने से मनमुटाव होगा। जीवन साथी के स्वास्थ्य के बारे में चिंता रहेगी। सांसारिक विषयों के बारे में उदासीन रहेंगे। सार्वजनिक जीवन में अपयश या स्वाभिमान भंग होगा। भागीदारों के साथ मतभेद होगा। कोर्ट- कचहरी के प्रश्न हल होने में विलंब होगा।
कन्या :~ 2020 की हार्दिक बधाई , शारीरिक तथा मानसिक स्वास्थ्य बना रहेगा। घर में सुख- शांति का माहौल रहने से प्रसन्नता होगी । आर्थिक लाभ और काम में सफलता मिलेगी। बीमारी में राहत महसूस होगा। नौकरी में लाभ मिलेगा। अपने अधीनस्थ कर्मचारियों को तथा सहकार्यकर्ताओं को सहयोग मिलेगा।
तुला :~ 2020 की हार्दिक बधाई , आज आप कल्पना और सृजनशक्ति का उत्तम उपयोग कर सकेंगे। संतानों की प्रगति होगी। प्रिय व्यक्ति के साथ की मुलाकात रोमांचक रहेगी। तन- मन से ताजगी और स्फूर्ति का अनुभव करेंगे। अत्यधिक विचारों से मन विचलित बनेगा। आज किसी के साथ बौद्धिक चर्चा या वाद- विवाद में भाग लेने का अवसर आएगा, परंतु उसकी गहराई में न उतरे ।
वृश्चिक :~ 2020 की हार्दिक बधाई , स्नेहीजनों के साथ संबंधों में सावधानी बरते । शारीरिक और मानसिकरुप से अस्वस्थता के कारण व्यग्रता बनी रहेगी। माता का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। धन और कीर्ति की हानि होगी। पारिवारिक वातावरण क्लेश पूर्ण रहेगा। मन में प्रसन्नता का अभाव रहने से अनिद्रा आपको आज सताएगी ।
धनु :~ 2020 की हार्दिक बधाई , गूढ़ रहस्यमय विद्याएँ और अध्यात्म की तरफ आपका विशेष आकर्षण रहेगा। नए कार्य की शुरुआत के लिए शुभ समय है। मित्रों और सगे- सम्बंधियों के आगमन से घर में प्रसन्नता रहेगी। हाथ में लिए हुए कार्य सफलतापूर्वक पूरे होंगे। लघु प्रवास होगा। धन लाभ का योग है। छोटे भाई- बहनों के साथ मेल-जोल रहेगा। मान- प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। प्रिय व्यक्ति के साथ मुलाकात होने की संभावना है।
मकर :~ 2020 की हार्दिक बधाई वाणी और व्यवहार में संयम रखें । परिवारजनों के साथ मनमुटाव न हो, इसका ध्यान रखें। शेयर- सट्टा में पूँजी निवेश का आयोजन करेंगे। आर्थिक लाभ होगा। स्वास्थ्य सम्बंधी कुछ शिकायत रहेगी। आँख में कोई तकलीफ होने की संभावना है। नकारात्मक वृत्ति दूर करने से लाभ होगा । विद्यार्थियों को पढ़ाई में अधिक ध्यान रखना पड़ेगा।
कुंभ :~ 2020 की हार्दिक बधाई , शारीरिक मानसिक रूप से आपका दिन प्रफुल्लित रहेगा। सगे- सम्बंधियों तथा मित्रों और पारिवारिक सदस्यों के साथ घर में उत्सव का वातावरण रहेगा। सुरुचिपूर्ण और मिष्टान्न का आनंद लेंगे। घूमने- फिरने और पर्यटन का कार्यक्रम आयोजित होगा। आर्थिक दृष्टि से लाभदायक दिन है। अध्यात्म और चिंतन में गहरी रुचि लेंगे।
मीन :~ 2020 की हार्दिक बधाई , आर्थिक आयोजन और पूँजी निवेश करते समय ध्यान रखें । एकाग्रता कम और बेचैनी रहेंगी । धार्मिक कार्यों के पीछे खर्च होगा। मित्रों तथा स्वजनों के साथ मतभेद होंगे। लालच वृत्ति आपको नुकसानी में न धकेले, ध्यान रखें। जमानतगीरी या कोर्ट- कचहरी के मामलों में न पड़े । ( डाँ. अशोक शास्त्री )
।। शुभम् भवतु ।। जय सियाराम ।।
।। जय श्री कृष्ण ।। जय गुरुदेव ।।

Post A Comment: