बड़वानी~रायखेड़ एवं मनकुई में आयोजित हुई जल संरक्षण, संवर्धन कार्यशाला~~

बड़वानी  / भूजल सतह के मामले में जिले के सबसे  सूखे विकासखंड पानसेमल के ग्राम रायखेड़ एवं मनकुई में जलशक्ति अभियान अन्तर्गत कार्यशाला का आयोजन कर जल संरक्षण,संवर्धन की जानकारी दी गई साथ ही ग्राम पंचायत की आवश्कता अनुसार कार्ययोजना बनाई गई।
      जनपद पंचायत सीईओ श्री सौरभ सिंह राठौर से प्राप्त जानकारी अनुसार इस कार्यशाला के दौरान विकासखंड के समस्त विभागों के समन्वय से ग्राम को जल आधिक्य ग्राम में परिवर्तित करते हुए समृद्ध ग्राम बनाने की जरूरत क्यों है यह ग्रामीणों को विस्तार से बताया गया।
      इस  कार्यशाला में केंद्रीय भूजल बोर्ड भोपाल के वरिष्ठ वैज्ञानिक श्री राकेश सिंह, मुख्य कार्यपालन अधिकारी सिरी सौरभ राठौड़, पी ओ वाटर शेड  श्री प्रशांत सूर्यवंशी , आई टी सी श्री योगेंद्र सिंह, नेहरू युवा केंद्र के श्री नीतेश कुमार, जल संसाधन विभाग के श्री पारस परमार सहित क्षेत्र के जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक, स्वसहायता समूह की महिलाएं, नवयुवक एवम विद्यालयीन बालक ,बालिकाओ ने भाग लिया।


Share To:

Post A Comment: