बड़वानी~प्राचार्य डाॅ. आर. एन. शुक्ल ने कहा-
जिस श्रम में समर्पण भाव होता है, उस श्रम की पूजा होती है~~
बड़वानी /कॅरियर सेल जीवन के सभी आयामों पर कार्य कर रहा है। आपने बहुत संुदर दीपक बनाये हैं। कम समय और कम लागत में आपने कलाकृति का निर्माण कर दिया है। आप बड़े पैमाने पर दीपक बनाइये और इसे व्यावसायिक रूप में अपनाइये। आपके कार्य में आपका परिश्रम दिखाई दे रहा है और जिस श्रम में समर्पण का भाव होता है उस श्रम की समाज और देश में पूजा होती है। ये प्रेरक बातें प्राचार्य डाॅ. आर. एन. शुक्ल द्वारा शहीद भीमा नायक शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय बड़वानी के स्वामी विवेकानंद कॅरियर मार्गदर्षन प्रकोष्ठ द्वारा संचालित की जा रही आर्ट एंड क्राफ्ट प्रशिक्षण कार्यशाला में छात्राओं द्वारा बनाये जा रहे रंग-बिरंगी दीपकों का अवलोकन करते हुए कहीं। इस अवसर पर काॅलेज के मुख्य लिपिक श्री अशोक उपाध्याय ने भी कॅरियर सेल तथा छात्राओं के नवाचार की सराहना की। यह प्रशिक्षण प्रीति गुलवानिया और ज्योति ओझा द्वारा दिया जा रहा है। दोनों प्रशिक्षकों ने बताया कि छात्र-छात्राएं बहुत दिलचस्पी लेकर सीख रहे हैं। एक दिन में ही उन्होंने सौ से अधिक दीपक तैयार किये हैं। प्राचार्य डाॅ. शुक्ल ने कहा कि आगामी वर्ष में दीपावली के काफी पूर्व से बड़े पैमाने पर दीपक निर्माण प्रारंभ कीजिये। इसमें स्व-सहायता समूह वाली जीजियों को भी सम्मिलित कीजिये और उन्हें भी प्रशिक्षित कीजिये। कॅरियर काउंसलर डाॅ. मधुसूदन चैबे ने बताया कि कॅरियर सेल की कार्यकर्ता छात्राओं ने भारतीय अस्मिता समूह का गठन किया है और उसके माध्यम से स्वरोजगार को बढ़ावा देने का प्रयास किया जा रहा है। सहयोग जितेंद्र चैहान, कोमल सोनगड़े, रवीना मालवीया, राहुल मालवीया, सावन शर्मा, ग्यानारायण शर्मा ने किया।
Home
बड़वानी
बड़वानी~प्राचार्य डाॅ. आर. एन. शुक्ल ने कहा-
जिस श्रम में समर्पण भाव होता है, उस श्रम की पूजा होती है~~
Post A Comment: