धार/सरदारपुर ~माही पंचकोशी पदयात्रा 15 फरवरी से ~~
माँ नर्मदा-माही का मिलन व संगम होगा शीघ्र- श्रीवास्तव ~~
2 करोड़ का भव्य माही मंदिर व सभागृह का होगा निर्माण- मेड़ा~~
धार/सरदारपुर (शैलेन्द्र पँवार)
सरदारपुर विधानसभा की प्रसिद्ध माही पंचकोशी पदयात्रा 15 फरवरी 2019 को माही नदी तट शनि मंदिर से प्रारंभ होगी ।14 फरवरी को मां माही की भव्य विशाल चुनरी यात्रा निकाली जाएगी । 5 दिन चलने वाली पंचकोशी पदयात्रा में मालवा निमाड़ के धार , बड़वानी, खरगोन, खंडवा , अलीराजपुर , झाबुआ, व गुजरात के पदयात्री शामिल होंगे ।
पंचकोशी यात्रा अध्यक्ष मनीष श्रीवास्तव ने बताया कि पिछली पंचकोशी यात्रा से इस बार अधिक यात्रीयो की आने की संभावना है। 6 फरवरी को माही जन्म उत्सव ग्राम पंचायत मिडां (आदर्श गांव) माही बीज पर विशाल भंडारा होगा तथा यहां पर मां नर्मदा माही का मिलन व संगम शीघ्र होने जा रहा है । माही नर्मदा लिंक परियोजना की स्वीकृति हो चुकी है । कार्य भी प्रारंभ हो चुका है। 3 वर्ष के अंदर मां नर्मदा व मां माही का संगम हो जाएगा । सरपंच संघ अध्यक्ष मायाराम मेडा ने बताया कि माही उद्गम स्थल पर गुजरात के राम टेकरी सेवा ट्रस्ट बेराखेड़ी जिला आनंद (गुजरात) के द्वारा एक से दो करोड़ का भव्य माही मंदिर व सभागृह का भूमि पूजन व निर्माण कार्य दिनांक 15 फरवरी 2019 को ग्राम पंचायत मिडांं तहसील सरदारपुर जिला धार में होगा। भव्य माही मंदिर भूमि पूजन कार्यक्रम में मध्यप्रदेश की महामहिम राज्यपाल आनंदीबेन पटेल की आने की संभावना है ।उक्त जानकारी सरपंच संघ अध्यक्ष मयाराम मेडा ने दी। 15 फरवरी को माही पंचकोशी का पड़ाव भी ग्राम पंचायत मिडां में होगा। हजारों श्रद्धालु माही उद्गम स्थल मिंडा में महाप्रसादी का लाभ लेंगे । 5 दिन की पंचकोशी पदयात्रा में प्रशासन को विशेष ध्यान देना चाहिए ।

Post A Comment: