खंडवा /बीड ~एन एम पब्लिक स्कूल बीड  मे हुए सांस्कृतिक कार्यक्रम~

भाजपा कांग्रेस के दोनो विधायक रहे मौजुद ~~

खंडवा /बीड रवि सलुजा ~~



बीड !! गणतंत्र दिवस के पर्व  पर एन एम पब्लिक स्कूल बीड के तत्तवाधान में स्कूल ग्राउंड में शाम छ बजे से चालु हुए सास्कृतिक कार्यक्रम  देर रात तक चलते रहे जिसमे ग्राम बीड सहित आसपास के ग्रामीण महिला बच्चे सब बडी तादाद में कार्यक्रम में मौजूद रहे जहाँ सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन सफल रहा .इस अवसर पर ग्राम के सहकारी समितिं अध्यक्ष रोमी सलूजा ,पुलिस चौकी प्रभारी अजु शर्मा , जनपद सदस्य आशीष चौरे ,उपसरपंच अनिल गुप्ता जिला महामंत्री संदीप जायसवाल मौजुद रहे ! जानकारी से  प्रति  वर्ष अनुसार इस वर्ष भी एन एम पब्लिक स्कूल ग्राउंड पर बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रम  संपन्न हुआ !  देर रात तक  सांस्कृतिक कार्यक्रमों का सिलसिला चला रहा  बीड़ में एन एम पब्लिक स्कूल द्वारा नन्हे-मुन्ने बच्चों के अलग अलग सांस्कृतिक कार्यक्रम की जोरदार प्रस्तुति दी ! जो कि शाम को शुरू होते हुए देर रात्रि तक चला , इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में मांधाता  विधायक नारायण पटेल ,भाजपा पंधाना विधायक राम दागोरे , मांधाता यूथ कांग्रेस उपाध्यक्ष दीपक पटेल सहित ग्राम के गणमान्य जन आसपास के ग्रामीण आमजनता पालकगण मौजूद थे ! कार्यक्रम का संचालन स्कूल के संचालक लक्ष्मी नारायण बोराना ने किया !


Share To:

Post A Comment: