धार /लाबरिया~ शासकीय स्कूल में चपरासी की दबंगई~~

विद्यालय में छात्र-छात्राओं को करना पड़ता है चपरासी का कार्य~~

चपरासी की दबंगई से परेशान होकर शिक्षकों ने दिया प्राचार्य को ज्ञापन~~

मयंक कुमार जायसवाल~~


लाबरिया धार~जी हां आपने सही पढ़ा शासकीय विद्यालय  में चपरासी द्वारा दादागिरी की जाती है साथ ही अपने नियमित कार्यों को न करते हुए अपने कार्य छात्र-छात्राओं से करवाए जाते हैं ऐसा ही नजारा सरदारपुर विकासखंड की संकुल लाबरिया शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय का सामने आया है जहां पर विद्यालय के चपरासी  द्वारा अपने नियमित कार्यों को अनदेखा किया जाता है जिससे विद्यालय का कार्य छात्र-छात्राओं को करना पड़ता है और खुद महाशय ठाट बाट से खानापूर्ति हैतू 

विद्यालय में आते हैं तथा बच्चों से स्कूल की साफ सफाई पानी भरवाना आदि जैसे कई कार्य विद्यालय के छात्र-छात्राओं को करना पड़ते हैं जिस से परेशान होकर विद्यालय के शिक्षकों ने अपने ही विद्यालय के चपरासी के नाम का ज्ञापन प्राचार्य कांता लकरा को दिया ज्ञापन में सभी शिक्षक शिक्षिकाओं ने बताया कि संस्था चपरासी समय पर स्कूल नहीं आता है और ना ही कमरों की साफ सफाई, पीने का पानी भरता है जबकि विद्यालय में 2 भ्रर्त की नियुक्ति है उसके बाद भी विद्यालय के छात्र-छात्राओं को अपनी कक्षा की साफ-सफाई और पीने की पानी की व्यवस्था खुद करना पड़ती है छात्र-छात्राओं व शिक्षक के स्टाफ द्वारा कई बार चपरासी को अपने कार्य हेतु कहा जाता है परंतु वह अपने कार्यों के प्रति मक्कारी करता नजर आता है ।

 जिसमें विद्यालय के चपरासी की दबंगई का मामला सामने आता है। यह सब मामला होने के बावजूद विद्यालय प्राचार्य इस मामले में चुप्पी साधे हुए हैं क्योंकि मीडिया कर्मियों द्वारा भी इस मामले में आगे की प्रक्रिया के बारे में जानना चाहा तो उन्होंने  सिर्फ दो टुक बात कहकर इतिश्री कर लिया कि मैं इस मामले की जानकारी आगे भेज दूंगी।


Share To:

Post A Comment: