*सेगाव~ शिक्षक संघ ने किया विधायक का तुलादान के साथ सम्मान*~~

*शिक्षकों द्वारा दिए गए मांग पत्र पर मुख्यमंत्री से मिलकर जल्द ही हल करवाने के प्रयासरत रहूंगा*~~

✍सेगाव से संतोष गोयल की रिपोर्ट✍

सेगाव _पिछले  15 वर्षों से जो शिक्षा के क्षेत्र में कमी आई हे और शिक्षा का जो स्तर कम हुआ हे उनको आने वाले पांच सालो में हमको पूरा करना हे,क्षेत्र में कई जगहों पर आज भी स्कूल भवन नहीं है कई स्कूलों में शिक्षकों का अभाव बना हुआ है।पूरे विकासखंड में शिक्षा का लेकर क्या क्या कमिया है आठ फरवरी के पहले मुझे अवगत करावे जिससे हम आने वाले विधानसभा सत्र में उन सभी बातो को प्राथमिकता से रखकर उन कमियों को दूर कर सके।
   यह बात रविवार को देवी श्री लाल बाई फूलबाई माताजी मन्दिर परिसर में शिक्षकों द्वारा तुलादान एवं सम्मान समारोह के अवसर पर कहीं।उन्होंने कहा कि आप सभी लोग जब मुझे केदार भाई के नाम से बोलते हो तो मुझे उस शब्द पर बड़ी आत्मीयता मिलती हैं।
कार्यक्रम के अंत में संतोष सावनेर ने अच्छी शिक्षा देकर देश का भविष्य संवारने की  प्रतिज्ञा सभी शिक्षकों को दिलवाई।शिक्षकों द्वारा अतिथियों को सम्मान पत्र भेट किया।

   कार्यक्रम को वरिष्ठ नेता बोंदर सिंह मंडलोई,शांतिलाल पाटीदार आदि ने संबोधित किया।
   इस अवसर पर रेवाराम पाटीदार,राजेंद्र मंडलोई,अजय पालीवाल,काशीराम यादव, पंडरी नाथ गुप्ता,खेमू सेठ आदि मौजूद थे।


Share To:

Post A Comment: