*बुरहानपुर~ सायबर अपराधों में न्यायालय में विचारणीय मामलों में शासन की ओर से प्रभावशाली पैरवी करने के लिए बुरहानपुर के अभियोजन अधिकारियों को प्रशिक्षण देकर प्रशिक्षित किया गया*~~

बुरहानपुर (मेहलक़ा अंसारी ) 


सहायक जिला अभियोजन अधिकारी एंव न्यायालय के मीडिया सेल प्रभारी श्री सुनील कुरील ने बताया कि वर्तमान में आम जनता के बीच इंटरनेट का महत्व एवं उपयोग दिन प्रतिदिन बढता जा रहा है। आज के समय में बीमा, बैंकिंग, वाहन रजिस्ट्रेशन, सोशल मीडिया, व्यापार व्यवसाय एवं अन्य शासकीय निजी क्षेत्र में इंटरनेट का उपयोग किया जा रहा है इस कारण से आपराधिक प्रवत्ति के लोग सक्रिय हो गए है, इंटरनेट पर किए गए अपराधों के अंतर्गत पुलिस विवेचना और न्यायालय के समक्ष विचारण में अनेक कठिनाईयों का सामना करना पड़ता है, क्योंकि इस तरह के अपराध विशेष तकनीक के माध्यम से किए जाते है इसी कारण से सायबर अपराध विषय पर मध्य प्रदेश के जिला बुरहानपुर के अभियोजन अधिकारीगण श्री प्रकाश सोलंकी, श्री रतनसिंह भवर, श्री अनिल सिंह बघेल का चयन कर प्रशिक्षित किया गया।


Share To:

Post A Comment: