खण्डवा ~कांग्रेस में कार्यकर्ता ही पार्टी की रीढ़ है : अर्चना जायसवाल ~~
कार्यकर्ता द्वारा दिये गए नाम आलाकमान तक पहुँचाउंगी ~~
खंडवा, संजय चौबे~~
लोकसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने तैयारियां शुरू कर दी है ।इसी कड़ी में स्थानीय गांधी भवन में खंडवा लोकसभा प्रभारी अर्चना जायसवाल द्वारा आठो विधानसभा क्षेत्रों के कांग्रेस विधायकों एवं कार्यकर्ताओ की बैठक लेकर लोकसभा चुनाव हेतु प्रत्याशी चयन को लेकर वन-टू-वन चर्चा की जिसमे आठों विधानसभा क्षेत्रों से कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने एक स्वर में खण्डवा लोकसभा सीट से पूर्व पीसीसीसी चीफ अरुण यादव को कांग्रेस से प्रत्याशी बनाये जाने की पुरजोर तरीके से मांग रखी । कुछ कांग्रेस नेताओ द्वारा बैठक में अपनी-अपनी दावेदारी पेश करने के बाद कहा, की राहुल गांधी जिसे प्रत्याशी बनाएंगे वह हमारा नेता होगा । लोकसभा चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी को लेकर गुरुवार को कांग्रेस कार्यालय गांधी भवन में लोकसभा चुनाव प्रभारी अर्चना जायसवाल ने बैठक ली। बैठक में जिले के सभी कांग्रेस नेता मौजूद थे। बैठक में जायसवाल ने कांग्रेस के सभी कांग्रेस पदाधिकारियों एवं कांग्रेस नेताओं से चर्चा की। इसमें अधिकांश नेताओं ने अरुण यादव को उम्मीदवार बनाने की मांग रखी।बैठक को संबोधित करते हुए लोकसभा प्रभारी अर्चना जायसवाल ने कहा कि कांग्रेस पार्टी में कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़ है जिनके इर्द गिर्द संगठन चलता है ।लोकसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस में बूथ लेवल तक कि तैयारिया हो चुकी है । कांग्रेस पार्टी कार्यकर्ताओं के बीच समन्वय बनाने में माहिर है । कांग्रेस की सरकार बनने से भाजपा के नेताओ के पेट मे मरोड़ उठ रही है । जिसका ही परिणाम है कि भाजपा के नेता अनाप शनाप बयान देने से बाज नही आ रहै है । वही पार्टी में प्रियंका गांधी के राष्टीय महासचिव बनने से भाजपा नेताओं का पेट दुख रहा है । भाजपा प्रदेश में मिली हार को पचा न पा रही है। आठो विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं द्वारा सुझाए गए नाम को आलाकमान तक पहुँचाना मेरा दायित्व है । गांधी भवन में वरिष्ठ कांग्रेसियों का सम्मान भी किया गया।
इन्होंने भी पेश की दावेदारी
गांधी भवन में लोकसभा प्रत्याशी को लेकर चली रायशुमारी में कांग्रेस से लोकसभा चुनाव लड़ने की चाह रखने वालों में अवधेश सिसोदिया ने जहाँ दावेदारी पेश की वही युवक कांग्रेस के उत्तमपालसिंह पुरनी ने अपने पिता ठा राजनारायण सिंह तोमर का नाम पेश किया ।इसके साथ बुरहानपुर से निर्दलीय चुनाव जीते सुरेंद्रसिंह शेरा भैय्या के समर्थकों ने भी लोकसभा चुनाव में उम्मीदवार बनाये जाने की मांग रखी।
जिलाध्यक्ष ओंकार पटेल, शहर अध्यक्ष ठा. इंदलसिंह पंवार, सुनील सकरगाए, अवधेश सिसोदिया, परमजीतसिंग नारंग,सदाशिव भंवरिया,मुनीष मिश्रा हेमलता पालीवाल,रचना तिवारी मुमताजबी, इकबाल कुरेशी, विकास व्यास, अजय वर्मा लियाकत पंवार, रिंकू सोनकर, सलीम पटेल,वकील पठान, संतोष सराफ, अयूब लाला स्वरूप सोलंकी,समीर सोनी,शहजाद पंवार, निर्मल गीते,अजय अग्रवाल, मोटू पार्षद, ओमप्रकाश सिलावट, चेनसिंह वर्मा,शकील पार्षद अहमद पटेल सहित आलोक रावत,यशवंत सिलावट, नूरजहां बेगम, स्नेहा कश्यप, आशू बक्शी,सन्नू पाठक, विनोद यादव, महमूद खान, सिद्दीक पटेल,असीम पटेल, वीरेंद्र गौतम, दोलत नायक, राशिद भाटिया,रजाक वकील, मीना वर्मा, सुनीता रायकवार,अर्चना शंकु,अणिमा उबेजा,प्रियंका मालवीया, गिरिजा पंडित, सहित खंडवा ब्लॉक ग्रामीण क्षेत्र से जितेंद्र चौधरी, महेश जोशी, श्रीराम पटेल, जगदीश पटेल, अरुण जोशी नासिर खान, सिंगोट से कृष्णा मालवीय, उदय सिंह दरबार, बदन से भगवान पटेल,आजम पठान, पंधाना सें सुनील जयसवाल, प्रफुल्ल जैन, अमित जैन, शांतिलाल पटेल, लोकेन्द्र सिंह, प्रदीप मालवीय,छैगांवमाखन से शंकर पटेल, उस्मान भाई, अजय दादा, शिव कुशवाह, राजू भाई, शकील हीरालाल,बुरहानपुर से अजय रघुवंशी, बलड़ी से कामताप्रसाद केसरवानी, फूलसिंह पुनासा से सबल सिंह नायक उमेश पचोरी रामू भाई गजेंद्र सिंह सोलंकी कृष्ण कुमार जयसवाल बागली से रामेश्वर पटेल ओम पटेल मौजूद थे।

Post A Comment: