हरदा ~ खिरकिया रेत का परिवहन कर ले जा रहे तीन डंफरो को अनुविभागीय अधिकारी वीपी यादव द्वारा रोककर थाने मे खडा कराया गया ~~

डंफरो मे ओवरलोड सहित अन्य नियमो की जांच को लेकर एसडीएम ने इन डंफरो पर कार्यवाही की ~~

अंकुश विश्वकर्मा हरदा ~~

खिरकिया। रेत का परिवहन कर ले जा रहे तीन डंफरो को अनुविभागीय अधिकारी वीपी यादव द्वारा रोककर थाने मे खडा कराया गया है। डंफरो मे ओवरलोड सहित अन्य नियमो की जांच को लेकर एसडीएम ने इन डंफरो पर कार्यवाही की गई। एसडीएम वीपी यादव ने बताया कि ओवरलोड, रायल्टी सहित अन्य जांच के लिए खनिज विभाग एवं परिवहन विभाग से जानकारी बुलायी गई है। जिनकी जांच प्रक्रिया चल रही है। यदि डंफरो का संचालन नियम विरूद्ध पाया जाता है, तो उन पर जुर्माना किया जाएगा।   

Share To:

Post A Comment: