*सेगाव~ शिक्षा के अगले सत्र में मुख्यालय पर होगा महाविद्यालय*~~

*विद्यालयों में समय से पहुंचे शिक्षकगण*~~

✍सेगाव से संतोष गोयल की रिपोर्ट✍


सेगाव _वर्तमान मे इस क्षेत्र के छात्र छात्राएं कालेज के अभाव में अन्य जिलों में शिक्षा के लिए जा रहे हे। वहां उनको समय पर सीटों का अभाव होने से प्रवेश नहीं मिल पाता है जिसके चलते वह शिक्षा से वंचित हो रहे हे।उनके लिए मुख्यालय पर अगले सत्र में कालेज खुलवाना मेरी सबसे पहली प्राथमिकता रहेगी।और जब तक कालेज नहीं खुलेंगे हम चेन से नहीं सोएंगे।
   उन्होंने कहा कि शिक्षा के साथ साथ खेलकूद की गतिविधियां ही मन को जाग्रत करती हे। हम सभी चिंताओं से दूर होकर खेलकूद की गतिविधियों में शामिल हो इसी का नाम आंनद उत्सव है।
   यह बात गुरुवार को उत्कृष्ट विद्यालय सेगाव में विद्यार्थियों द्वारा देश भक्ति ,राष्ट्रीय भावना व सांस्कृतिक  आयोजन के अवसर पर क्षेत्रीय विधायक केदार डावर द्वारा कही ।
   उन्होंने यह भी कहा कि सभी छात्र छात्राये अपनी पड़ाई लगन से करे और पूरा विद्यालय टापर बने और परिवार और विद्यालय का नाम रोशन करे । पड़ाई में कोई समस्या आ रही हो तो निडर होकर मुझे बताए आपकी हर समस्या को समाधान किया जावेगी। डावर द्वारा सभी शिक्षकों को कहा कि छात्र छात्राओं की शिक्षा में किसी भी की कमी ना आए इस बात का विशेष ध्यान रहे।
   वरिष्ठ नेता बोंदर सिंह मंडलोई ने कहा कि छात्र छात्राएं ही आने वाले भविष्य का मार्गदर्शक होता हे,विद्यालय के सभी छात्र छात्राएं मन लगाकर पड़ाई करे।
*वाहन चलाते समय हेलमेट का उपयोग जरूर करे*
  प्राचार्य संदीप कापड़निस द्वारा मौजूद छात्र छात्राओं के साथ सभी से अपील की हे की वह दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट अवश्य लगावे और सुरक्षित रहे।           इस अवसर पर जनपद अध्यक्ष विजय डावर,रेवाराम पाटीदार,मण्डल अध्यक्ष अजय पालीवाल,श्रीमती नीना पाठक ,काशीराम यादव,पंडरी नाथ गुप्ता, मोहन यादव,प्राचार्य संदीप कपड़निस ,शांतिलाल चौहान नज्जू भाई आदि मौजूद थे।कार्यक्रम का संचालन और आभार के सी गुप्ता ने प्रगट किया।
✍सेगाव से संतोष गोयल की रिपोर्ट✍


Share To:

Post A Comment: