टांडा~ ना ही भारत माता की पूजा हुई ना ही कोई जनप्रतिनिधि पहुंचा, केसी उदासीनता~~

जीस भारत माता की पूरा विश्व जय बोलता है उस माता जी कि क्या हालत है टांडा नगर में आ कर देखो ~~

गुनेहगार कोन ~~

दीपक जायसवाल टांडा
मो, 9685833838~~


गणतंत्र दिवस का पर्व हर्सोल्लास के साथ मना। किन्तु टांडा के जनप्रतिनिधियों की ये कैसी उदासीनता की 'भारत माता की जय' तो खूब बुलवा ली,किंतु भारत माता का पूजन करना ही भूल गये। भला हो उन लोगो का जिसने इस ओर ध्यान दिया व झंडा वंदन किया।
टांडा की आम्बेडकर कालोनी में बरसों पुरानी भारत माता की पेड़ी है। कालोनी के कालू भाई अलोनिया का कहना है कि ,सन 1983 से हर वर्ष 15 अगस्त व 26 जनवरी को गाँव के सरपंच व अन्य जनप्रतिनिधियों के द्वारा भारत माता चोक पर झंडा वंदन किया जाता है। लेकिन इस बार ना ही कोई नेता यहाँ आया ना ही पँचायत के किसी प्रतिनिधि  को आने की सूद पड़ी। काफी देर होने के बाद हम लोगो ने ही तिरंगा फहराया व पूजन किया। 
"भारत माता चोक काफी पुराना हो चुका"
जीस जगह भारत माता की प्रतिमा बनी है,वहाँ पँचायत की अनदेखी की वजह से रास्ते मे अतिक्रमण इतना हो गया कि मोटरसाइकिल भी नही निकल पाती है। उक्त चोक पर प्रतिमा का कायाकल्प हुए 20 से भी अधिक साल हो गये।कई मर्तबा पँचायत को लिखित व मौखिक बोल चुके बावजूद इसके कोई सुनवाई नही हुई। प्रतिमा अपने अंतिम दौर से गुजर रही है।
"इनका कहना है"
'प्रतिमा काफी पुरानी हो चुकी है,पँचायत में कई बार बोलने के बाद भी इस ओर ध्यान नही दिया गया।' गोलू रहवासी
'पिछले 20 से 25 वर्ष से 15 अगस्त व 26 जनवरी को झंडा वंदन होता है,इस बार कोई प्रतिनिधि नही पहुचा।'
कालुभाई अलोनिया समाजसेवी
'हर वर्ष जाते है ,इस बार नही जा पाए अगली बार इस ओर ध्यान रखेंगे।' महेश जैन उपसरपंच पति


Share To:

Post A Comment: