।।  सुप्रभातम्  ।।
            ।। *संस्था  जय  हो* ।।
        ।। *दैनिक  राशि  फल* ।।
        आज दिनांक 23 जनवरी 2019 बुधवार संवत् 2075 मास माघ कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथी मध्य रात्रि 12:02 बजे तक रहेगी पश्चात चतुर्थी तिथी लगेगी । आज सूर्योदय प्रातः 07:12 बजे एवं सूर्यास्त सायं 06:03 बजे होगा । मघा नक्षत्र रात्रि 08:06 बजे तक रहेगा पश्चात पूर्वा फाल्गुनी नक्षत्र आरंभ होगा । आज का चंद्रमा सिंह राशि में दिन रात भ्रमण करते रहेंगे । आज का राहु काल दोपहर 12:38 बजे से 01:59 बजे तक रहेगा । दिशाशूल उत्तर दिशा में रहेगा यदि आवश्यक हो तो तिल का सेवन कर यात्रा आरंभ करें । जय हो.....


            *ज्योतिषाचार्य*
    डाँ. पं. अशोक नारायण शास्त्री
   श्री मंगलप्रद् ज्योतिष कार्यालय
   245, एम.जी.रोड, धार,एम.पी.
         मो.नं. 9425491352

             *आज का राशि फल*

          मेष :~ आप का स्वास्थ्य नरम-गरम रह सकता है। आप शारीरिक थकान का अनुभव करेंगे। संभव हो तो प्रवास टालें। जिद्दीपन से दूर रहें। स्वास्थ्य को संभालें क्योंकि पेट से सम्बंधित बिमारियों की संभावना है।

          वृषभ :~ आप किसी भी कार्य को दृढ़ मनोबल एवं पूर्ण विश्वास के साथ कर पाएँगे। पिता एवं पैतृक संपत्ति से लाभ होने के योग हैं। आप के प्रति आपके पिता का व्यवहार भी अच्छा रहेगा।

          मिथुन :~ आज आपका मन चंचल होने की वजह से विचारों में शीघ्र परिवर्तन आएँगे। तन-मन से स्फूर्ति का आभास होगा। नए काम का प्रारंभ करने के लिए दिन अच्छा है। विरोधियों को आप परास्त कर पाएँगे। आनंद-उल्लास और भाग्यवृद्धि पूर्ण दिन है।
 
          कर्क :~ आज आपके मन में ग्लानि रहेगी। जो भी कार्य करेंगे उसमें आपको संतोष नहीं मिलेगा। स्वास्थ्य अच्छा नहीं रहेगा। दांयी आँख में परेशानी होने की संभावना है। परिवारजनों के बीच मनमुटाव हो सकता है।

          सिंह :~ आज आपका दिन शुभ फलदायी होगा। आपमें आत्मविश्वास से भरपूर रहेंगें। हर कार्य को दृढ निश्चय के साथ संपन्न कर पाएँगे। सरकारी कार्यो में तथा सरकार से लाभ होगा। पिता तथा बडों का सहयोग मिलेगा। सामाजिक क्षेत्र में मान-सम्मान मिलेगा।

          कन्या :~ आपका दिन शारीरिक एवं मानसिक चिंता के बोझ तले दबकर बीतेगा। आज किसी के भी साथ आपके अहम् का टकराव न हो इस का विशेष ध्यान रखें। कोर्ट-कचहरी में सावधानी रखें। आकस्मिक धन खर्च होगा। मित्रों के साथ कोई अनबन न हो इसका भी पूर्ण ध्यान रखें।

          तुला :~ आपका आज का दिन शुभफलदायक और लाभप्रद है। मित्रों के साथ मिलना- जुलना या पर्यटन होगा। नौकरी व्यवसाय के क्षेत्र में आयवृद्धि होगी। व्यापार में विकास के अवसर मिलेंगे।

          वृश्चिक :~ घर में आनंद उल्लास का वातावरण रहेगा। आपका हरेक कार्य सरलता से पूरा होगा। व्यापारियों को व्यापार में अच्छे अवसर मिलेंगे। और आयवृद्धि होगी। नौकरी पेशावालों के लिए प्रगति का मार्ग खुलेगा।

          धनु :~ काम करने में उत्साह उमंग का अभाव रहेगा। मन चिंता से व्यग्र रहेगा। संतानों की समस्या इसका कारण हो सकती है। व्यवसाय और नौकरी में तकलीफ खड़ी होगी। जोखिमी विचार, व्यवहार या आयोजन करने से पहले विचार करने की आवश्यकता है। कार्य में कम सफलता मिलेगी।

          मकर :~ क्रोध को काबू में रखने से बहुत सी आफतों से बच जाएँगे। भागीदारों के साथ सम्बंध खराब होगा। अचानक प्रवास करने के संयोग खड़े होंगे। उनके पीछे खर्च करने पड़ेंगे। नए सम्बंध स्थापित करना हितकर नहीं है।

          कुंभ :~ आपका आज का दिन प्रसन्नतापूर्वक बीतेगा। आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी, जिसके कारण कार्य सफलता के लिए सरलता रहेगा। स्वभाव में मौजीलापन आपको मन से स्फूर्तिमय रखेगा।

          मीन :~ मन की दृढ़ता और आत्मविश्वास आपका कार्य सफल बनाएँगे। परिवार में सुख- शांति और आनंद का वातावरण रहेगा। गुस्से के कारण आपकी वाणी व्यवहार में उग्रता न आए उसका ख्याल रखें। नौकरी में आपका वर्चस्व रहेगा। प्रतिस्पर्धियों के समक्ष विजय मिलेगी । ( डाँ.अशोक शास्त्री )

।।  शुभम्  भवतु  ।।  जय  सियाराम  ।।
।।  जय  श्री  कृष्ण  ।।  जय  हो...........।।


Share To:

Post A Comment: