*आलीराजपुर~ बड़वानी कलेक्टर श्री अमित तोमर की माता व शिक्षिका बसंती तोमर का निधन*~~
*नर्मदा किनारे कोटेश्वर तीर्थ में बुधवार 2 जनवरी को होगी अंतिमसंसकार*~~
*आलीराजपुर के शासकीय उ0 मा0 वि0 बोरखड़ में थी पदस्थ*~~
✍जुबेर निज़ामी की रिपोर्ट✍
आलीराजपुर📲9993116518~~
अलीराजपुर जिला मुख्यालय के शासकीय उमावि बोरखड़ में शिक्षिका के पद पर पदस्थ और बड़वानी कलेक्टर श्री अमित तोमर की माता श्रीमती बसंती तोमर 55 का अल्प बीमारी के बाद मंगलवार शाम को इंदौर में उपचार के दौरान निधन हो गया। इंदौर में निधन के बाद शव को देर रात को आलीराजपुर लाया गया। बोहरा कब्रिस्तान मार्ग पर स्थित उनके निवास पर बड़ी संख्या में परिजन, परिचित व रिश्तेदार बड़ी संख्या में एकत्रित हो गए। श्रीमती तोमर की अंत्येष्टि बुधवार 2 जनवरी को नर्मदा तीर्थी कोटेश्वर में अपरान्ह 3 बजे करीब होगी। श्रीमती तोमर के निधन से शिक्षक जगत में शोक व्याप्त हो गया।
आलीराजपुर जनपद पंचायत की पूर्व अध्यक्ष अनारबेन चैहान ने बताया कि उनकी मौसी श्रीमती तोमर कुछ दिनों से इंदौर में उपचाररत थी। मंगलवार शाम को उनका निधन हो गया। बड़वानी कलेक्टर अमित तोमर इंदौर से उनकी माताजी के शव के साथ रात को ही आलीराजपुर पहंुचे। श्रीमती तोमर के पति श्री एनएस तोमर महिला बाल विकास विभाग उज्जैन में संभागीय अधिकारी के पद पर कार्यरत है। वहीं श्रीमती तोमर के दूसरे पुत्र सौरभ तोमर खरगोन में पुलिस एसडीओपी के पद पर पदस्थ हुए है जो कि फिलहाल भोपाल में प्रशिक्षण पर है। वही बड़वानी कलेक्टर अमित की पत्नि श्रीमती सुनीता रावत तोमर इंदौर में एएसपी के पद पर कार्यरत हैं। श्रीमती तोमर डही जनपद पंचायत के अध्यक्ष श्री जयदीप पटेल की सगी भुवाजी भी थी।
अनारबेन ने बताया कि उनकी मौसी का अंतिम संस्कार सभी परिजनों की ईच्छा के अनुसार नर्मदा तीर्थ कोटेश्वर में किया जाएगा। आलीराजपुर स्थित उनके निवास से दोपहर एक बजे शवयात्रा निकलेगी। वाहन से शव को कोटेश्वर ले जाया जाएगा। जहां अपरान्ह 3 बजे करीब अंत्येष्टि कार्यक्रम होगा। श्रीमती तोमर हाईप्रोफाईल प्रशासनिक परिवार से संबंद्ध होने के कारण प्रशासन व पुलिस भी एलर्ट हो गई हैं। श्रीमती तोमर के निधन पर क्षेत्रीय विधायक श्री मुकेश पटेल, जोबट विधायक सुश्री कलावती भूरिया, जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यवाहक अध्यक्ष श्री महेश पटेल, नपा अध्यक्ष सेना पटेल, पूर्व विधायक श्री नागरसिंह चैहान, जोबट के पूर्व विधायक श्री माधोसिंह डावर, भाजपा जिलाध्यक्ष श्री राकेश अग्रवाल, भाजपा नेता श्री किशोर शाह सहित अनेक नेताओं सामाजिक संस्थाओं, बोरखड़ स्कूल स्टाफ आदि ने गहरी शोक संवेदना व्यक्त की हैं।

Post A Comment: