राजगढ़~ 110 विद्यार्थियों वाली 12वीं कक्षा सर्वश्रेष्ठ ~
राजगढ़ (शैलेन्द्र पँवार)
न्यू टैलेंट पब्लिक हायर सेकंडरी स्कूल में वर्षभर की गतिविधियों का पुरस्कार वितरण समारोह स्कूल परिसर में ही आयोजित किया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों को विभिन्न पुरस्कार दिए गए। इसमें बेस्ट क्लॉस ऑफ द ईयर का अवार्ड विद्यालय की 12वीं कक्षा को दिया गया। गौरतलब है कि इस कक्षा में 110 विद्यार्थी दर्ज हैं।
प्राचार्य विजयसिंह तोमर व गणेष पाटीदार ने बताया कि खेल गतिविधि, सांस्कृतिक कार्यक्रम के पुरस्कारों का वितरण विद्यार्थियों को मैडल, प्रमाण-पत्र और ट्रॉफी के रूप में किया गया। प्राचार्यद्वय ने बताया कि अलग-अलग विधाओं में विद्यार्थियों को करीब 1700 से अधिक प्रमाण-पत्र वितरित किए गए। इसके साथ ही स्कूल के हाउस ऑफ द ईयर का अवार्ड पृथ्वी हाउस को दिया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों में प्री-प्रायमरी में ‘तेरी लाड़की...‘ की प्रस्तुति को पहला स्थान मिला। वहीं प्रायमरी यानी पहली से पांचवी तक की प्रस्तुतियों में कक्षा दूसरी की प्रस्तुति ‘‘सुन मीतवा...‘‘ को पहला स्थान हासिल हुआ। माध्यमिक स्तर पर कक्षा आठवीं के विद्यार्थियों द्वारा तैयार ‘मैरी कॉम‘ एक्ट प्रथम रहा तो वहीं कक्षा 9वीं से 12वीं के बीच हुई स्पर्धा में कक्षा 10वीं के ‘‘हारर एक्ट‘‘ ने पहला स्थान सुरक्षित किया। इसके अलावा नाटक व अन्य विधाओं को भी पुरस्कृत किया गया। 12वीं के मौसम जैन को सर्वश्रेष्ठ व्यवहारिक विद्यार्थी तो मोबिन कुरैषी को बेस्ट मिनिस्ट्री मैम्बर के तौर पर पुरस्कृत कि गया। अलग-अलग कक्षाओं के 11 विद्यार्थियों को वर्षभर उपस्थित रहने के लिए भी पुरस्कार दिए गए। प्राचार्यद्वय ने बताया कि सुबह 10 से दोपहर साढ़े तीन बजे तक पुरस्कार वितरण का कार्यक्रम आयोजित किया गया।

Post A Comment: