झाबुआ~ झाबुआ विधानसभा के प्रत्याशी गुमान सिंह डामोर व्यस्त दिखे सेल्फी लेने के चक्कर में ~~
मंच पर अधिकतर समय झाबुआ विधानसभा के प्रत्याशी गुमान सिंह डामोर अपने मोबाइल से विडिओ हुए सेल्फी लेने के चक्कर में ही व्यस्त दिखाई दे रहे थे । प्रधानमंत्री के भाषण पर उनका जरा भी ध्यान नहीं था। अंतत: मोदी को उन्हें धक्का देकर सेल्फी लेने से रोकने पर मजबूर होना पडा।
जैसा की फोटो क्रमांक 1 में साफ नजर आ रहा है कि वे अपने मोबाइल को सेल्फी लेने के लिए सेट कर रहे है ।
फोटो क्रमांक 2 में मोदी जब जनता का अभिवादन कर रहे थे,तब भी वे सेल्फी लेने के लिए व्यस्त दिखाई दे रहे है।
फोटोक्रमांक 3 में अंतत: मोदी ने उनका हाथ रोककर अपने से धक्का मारकर दूर कर दिया ।

Post A Comment: