बैतूल~ विकसित राष्ट्र के लिये मतदान करना हर नागरिक का कर्तव्य - सतीशचंद्र अग्रवाल~~
सचिन शुक्ला बैतूल~~
शाहपुर -शत प्रतिशत मतदान के लिए जनपद पंचायत सीईओ द्वारा लगातार प्रातः मतदाता जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है । अलग-अलग गांव में पहुँचकर ग्रामीणों को मतदान का महत्व बताया गया।मतदाता जागरूकता को लेकर जागरूकता अभियान चलाया गया।अभियान प्रभारी सतीश चंद्र अग्रवाल ने शनिवार की सुबह भयावाडी गांव पहुँचकर चौपाल लगाई एवं गांव की गलियों का भ्रमण किया। चौपाल में स्वस्चता मिशन प्रभारी मनोज चौधरी ने कहा कि हमारा देश लोकतंत्र शासन प्रणाली वाला देश है। पांच साल के लिए हम प्रतिनिधि को चुनते हैं, उन्हीं व्यक्ति को मत दें जो योग्य हो। श्री अग्रवाल ने कहा कि मतदान करना हर नागरिक का कर्तव्य है। अपने इस दायित्व का निर्वहन पूरी इमानदारी और निष्ठा के साथ जरूरी है। चुनाव में योग्य प्रत्याशी का चयन करें। दबाव में आकर कोई निर्णय न लें। विकसित राष्ट्र के लिए हर मतदाता को अपने मतदान का उपयोग करना चाहिए। साथ ही ग्राम चौपाल में स्वस्छ मतदान करने की शपथ दिलाई गई ।
चौपाल में बतलाया गया कि चुनाव के मौसम में इस तरह की अफवाहें चल रही हैं कि वोटिंग के समय पेपर ट्रेल मशीन उनकी तस्वीर लेती है। उन्होंने कहा कि जो लोग वोट के बदले नोट देते हैं वे वोटर्स को यह कहकर गुमराह कर सकते हैं कि पेपर ट्रेल मशीन उनकी तस्वीर क्लिक कर लेती है। उन्होंने ऐसी खबरों के लेकर वोटर्स को सावधान रहने को कहा है।
उन्होंने कहा कि यह अफवाह उन लोगों द्वारा फैलाई जा रही है जो वोट हासिल करने के लिए रुपये देते हैं। उन्होंने बताया कि वोटरों को जागरूक करने के लिए वोटिंग मशीन लेकर अभियान चला रहे है ।

Post A Comment: