बैतूल~ लाखो की अवैध देशी अंग्रेजी शराब ग्रामीणों ने पकड़वाई~~

सचिन शुक्ला बैतूल~~

शाहपुर - चोपना के ग्रामीणों ने अवैध  देशी अंग्रेजी शराब की बड़ी खेप  वाहन मय आरोपी सहित पुलिस से पकड़वाई  पकड़ी गई शराब लगभग 290 लीटर बताई  जा रही है जिसमें देसी और अंग्रेजी के पाव दोनों शामिल हैं जिसका बाजार मूल्य लगभग 2 लाख 20 हजार रुपए है सूत्रों के  अनुसार चोपना एवं आसपास के क्षेत्र में अवैध शराब की बिक्री जोरो पर  शराब  ठेकेदार द्वारा  गांवों की छोटी छोटी दुकानों पर  शराब बेचने के लिए दिया जाता है जिससे क्षेत्र में यहां तक कि  किराने की दुकानों पर भी  अवैध शराब बिक्री का खेल खुलेआम जोरो पर चल रहा है  ग्रामीण क्षेत्र की युवा पीढ़ी  भी नशे की आदि हो गई है जिससे नाराज  तंग आकर स्थानीय  ग्रामीणों ने मंगलवार की सुबह शराब ठेकेदार द्वारा  अवैध शराब  गांव भेजी गई  अवैध शराब की बड़ी खेप को चोपना ग्राम के ग्रामीणों ने पकड़कर
वाहन क्रमांक MP 07 BA 2499  और वाहन चालक गौतम को चोपना पुलिस के हवाले कर दिया गया ।

आबकारी विभाग के अधिकारी बने अनजान

अवैध शराब की खरीदी और बिक्री का कारोबार ग्रामीण क्षेत्र में तेजी से चल रहा है। दो पहिया, चार पहिया वाहनों से अवैध शराब का परिवहन किया जा रहा है। वहीं जिम्मेदार आबकारी विभाग का अमला इस अवैध कारोबार से अनजान बना हुआ है। सूत्रों के मुताबिक शराब दुकानों के ठेकेदार जिस गांव में शराब की दुकान नहीं है। वहां पर अघोषित रूप से एजेंट बनाकर शराब की बिक्री करवा रहे हैं। कार्रवाई के नाम पर आबकारी अमले द्वारा सिर्फ औपचारिकता ही पूरी की जाती है।

Share To:

Post A Comment: