बड़वानी~ कार्य के प्रति समर्पण ही पैरालीगल वालेंटियर्स को न्यायदूत के रूप में विभूषित करेगा-जिला न्यायाधीश श्री कोठे~~

बड़वानी / हमारे कार्य की सफलता इस बात पर निर्भर करती है कि हमने ली गई जिम्मेदारी का निर्वाह कितना निष्ठापूर्वक एवं समर्पण से किया है। उक्त बाते जिला एवं सत्र न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्री रामेश्वर कोठे द्वारा पैरालीगल वालेंटियर्स के एक दिवसीय प्रशिक्षण में कही। उन्होने कहा प्राधिकरण, द्वारा नियुक्त पैरालीगल वालेंटियर्स वंचितों को विधिक सेवा प्रदान करने के लिए समर्पण भाव से कार्य करेगा तभी वह न्यायदूत के रूप में विभूषित होगा।
राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण के मार्गदर्शन में तथा राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशन में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बड़वानी द्वारा पैरालीगल वालेंटियर्स का एक दिवसीय उन्मुखीकरण प्रशिक्षण आयोजित किया गया। जिसमें विषय विशेषज्ञों सहित न्यायाधीशगणों द्वारा प्रशिणार्थीयों को आवश्यक कानून एवं विधिक सेवा कानूनों की जानकारी प्रदान की, प्राधिकरण के सचिव एवं अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री हेमन्त जोशी ने बताया कि पैरालीगल वालेंटियर्स अपने निर्देशित कार्यक्षेत्र में सुगमता से विधिक सेवा प्राधिकरण के सेवा कार्य पहुचा कर वंचितों को न्याय की मुख्य धारा में लाने के लिए बेहतर प्रयास कर सके इस उद्देश्य के साथ यह प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है। उन्होने बताया प्रशिक्षण में चेक बाउन्स, किशोर न्याय बोर्ड, हिन्दू विवाह अधिनियम, दत्तक पुत्र अधिनियम, जेल एवं सुधारात्कमक सेवाये, सविंधान, चाईल्ड लाईन, महिला सशक्तिकरण, घरेलु हिंसा, कार्य स्थल पर यौन उत्पीड़न, लोक सेवा ग्यारंटी, इत्यादि की जानकारी विशेषज्ञों द्वारा प्रदान की गई।
इस दौरान प्रथम अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री समीर कुलश्रेष्ठ, तृतीय अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश, श्री आशुतोष अग्रवाल, प्रधान न्यायाधीश किशोर न्याया बोर्ड, सुश्री रश्मि मण्डलोई, व्यवहार न्यायाधीश वर्ग-2 श्री सोहनलाल भगोरा, श्री भूपेन्द्र आर्य व्यवहार न्यायाधीश वर्ग-2, बड़वानी, उपजेल अधीक्षक सुश्री सस्कृता जोशी, जिला कार्यक्रम अधिकारी मो. गफ्फार खान, श्रीमती भारती अवास्या महिला सशक्तिकरण, बड़वानी, श्री आनन्द सोनी किशोर न्याय बोर्ड सदस्य, बड़वानी, श्री स्वरूपसिंह राजपूत चाईल्ड लाईन जिला संयोजक, बड़वानी, कु. राजेश्वरी मण्डलोई लोक सेवा केन्द्र बड़वानी, एवं समस्त पैरालीगल वालेटियर्स आदि उपस्थित थे।

Share To:

Post A Comment: