बड़वानी~ चुनाव में प्रचार हेतु लगने वाले वाहनों को मिलेंगे 5 प्रकार के रंगों के अनुमति पत्र~~
बड़वानी /विधानसभा निर्वाचन में प्रचार प्रसार हेतु पार्टियों एवं अभ्यर्थियों के लगने वाले वाहनों को मिलने वाले अनुमति पत्रों के रंगों का निर्धारिण मुख्य निर्वाचन पदाधिकार भोपाल द्वारा किया गया है।
उप मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री राकेश कुशरे से प्राप्त जानकारी अनुसार राज्य स्तर पर स्टार प्रचारकों को वाहन की अनुमति मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी भोपाल द्वारा हल्के गुलाबी रंग के पेपर पर दी जायेगी। वही राज्य स्तर पर मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के पदाधिकारियों को भी वाहनों की अनुमति मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी भोपाल द्वारा ही हल्के नीले रंग के पेपर पर दी जायेगी।
वही रिटर्निंग अधिकारियों के स्तर से अभ्यर्थियों के वाहनों को दिये जाने वाले अनुमति पेपर का रंग पीला होगा। जबकि जिला स्तर से राजनैतिक दलों के पदाधिकारियों के वाहनों को दी जाने वाली अनुमति पत्र का रंग हल्का हरा तो जिला स्तर से अभ्यर्थियों के अभिकर्ताओं के वाहनों को दी जाने वाली अनुमति पत्र का रंग सफेद पेपर पर होगा।

Post A Comment: