बैतूल ~मतदाता जागरूकता अभियान के तहत स्कूली बच्चो का नुक्कड़ नाटक~~
मतदान के प्रति जगरुख करने का संदेश दिया~~
सचिन शुक्ला बैतूल~~
शाहपुर -मतदाता जागरूकता अभियान के तहत सोमवार को नये बस स्टैंड , राममन्दिर चौक पर नुक्कड़ नाटक का मंचन किया गया। स्वीप के नोडल अधिकारी बीईओ डीके शर्मा ने बताया कि लोगो को मतदाता जागरूकता अभियान के तहत स्कूली बच्चो का नुक्कड़ नाटकों का मंचन किया जा रहा है। नुक्कड़ नाटक के मंचन पर ब्लॉक स्तरीय तीन पुरस्कार रखे गए है प्रथम 3000 रूपये द्वतीय 2000 रुपये तृतीय 1000 रुपये का नगद पुरस्कार रखा गया है ।प्रथम पुरस्कार पाने वाली टोली को जिले में कार्यक्रम करने भेजा जायेगा जिला स्तर पर भी इनाम रखे गये है ।
नुक्कड़ नाटकों के माध्यम से हाई स्कूल , हायर सेकंडरी स्कूलों के विद्यार्थियों द्वारा मतदाता को मतदान संबंधित जानकारी दी जा रही है । लोभ लालच ,शराब के बिना स्वस्छ मतदान करने का भी मंचन किया जा रहा है मतदान में मूल्यों की जानकारी दी जा रही है ।
नुक्कड़ नाटक के माध्यम से समझाया कि मजबूत राष्ट्र निर्माण में हर एक व्यक्ति को अपनी भूमिका समझकर मतदान करने जाना होगा। तभी देश में लोकतंत्र को मजबूत व सशक्त बनाया जा सकेगा
शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक भौरा , मॉडल स्कूल शाहपुर, उत्कृष्ट कन्या स्कूल शाहपुर , बालक हायर सेकेंडरी स्कूल शाहपुर हाईस्कूल कुंडी विधालय , के छात्र-छात्राओं द्वारा मतदाता जागरूकता अभियान के तहत नुक्कड नाटक प्रस्तुत किया गया। नक्कड़ नाटक के माध्यम से ग्राम वासियों को मतदान से संबंधित जानकारी दी।
ग्रामवासियों ने उत्साह से इस नाटक की प्रस्तुतिकरण को देखा और मतदान से संबंधित जानकारी प्राप्त की। छात्र- छात्राओं ने नाटक के दौरान आम नागरिकों को मतदान करने की प्रक्रिया से लेकर निष्पक्ष मतदान करने के लिए प्रेरित किया। छात्र-छात्राओँ की प्रस्तुति काबिले-तारीफ रही।

Post A Comment: