बड़वानी~~बड़ी बहन लाई अपनी छोटी बहन को गोद में उठाकर ~~

बड़वानी /बोरलाय की आंगनवाड़ी क्रमांक 5 में आयोजित इस सामुदायिक आधारित पोषण आहार शिविर में पहुंचे कलेक्टर श्री अमित तोमर, सहायक कलेक्टर डाॅ. योगेश भरसाट उस समय अवाक रह गये जब लगभग 7 वर्षीय कुमारी उषा कीरता अपनी कुपोषित छोटी बहन को गोदी में लेकर आई और उसे गोद में बैठाकर तेल मालिश करने लगी।
इस वाक्या में आश्चर्य चकित अधिकारियों ने जब बेबी उषा से जानकारी ली तो पाया कि उसके माता-पिता मजदूरी पर चले जाते है। इसलिए चार भाई-बहनों की जिम्मेदारी उस पर आ जाती है। इसी जिम्मेदारी के निर्वहन के लिए वह अपनी छोटी बहन मुन्नी को आंगनवाड़ी केन्द्र सबल बनाने हेतु लाई है।
इस मार्मिक वाक्या को जानने के पश्चात् कलेक्टर को जब यह ज्ञात हुआ कि बेबी उषा स्कूल नही जाती है तो उन्होने मौके पर उपस्थित अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे उषा के पालकों की काउंसलिंग कर समझायेंगे कि वे उषा को नियमित रूप से स्कूल भेजकर उसे पढ़ाये। अगर इस कार्य में कोई वित्तीय समस्या आती है तो उषा को किसी आश्रम में भर्ती करवाकर उसकी पढ़ाई की व्यवस्था करवायेंगे।
ज्ञातव्य है कि कलेक्टर श्री अमित तोमर ने जिले के 110 ग्रामों को कुपोषण से मुक्त कराने के लिए इन ग्रामों में सामुदायिक आधारित पोषण आहार शिविर प्रारंभ करवाया है। इन शिविर में कुपोषित बच्चों की तेल मालिश के साथ-साथ उन्हे आंगनवाड़ी समय में 4 बार पूरक पोषण आहार दिया जाता है। साथ ही उनके पालकों को समझाया जाता है कि वे यही रीति अपने घर पर भी दोहराये, जिससे उनका बच्चा कुपोषण की स्थिति से बाहर आ सके।

Share To:

Post A Comment: