*बदनावर~~आयुष्मान भारत योजना भाजपा सरकार की एक अनूठी पहल-- शेखावत* ~~

बदनावर। विश्वाससिंह पंवार``~~

शासकीय चिकित्सालय में कल आयुष्मान भारत योजना का शुभारंभ विधायक भंवरसिंह शेखावत के मुख्य अतिथि में किया गया।
विधायक शेखावत ने अपने उद्बोधन में कहा कि आयुष्मान भारत योजना उन गरीब लोगों के लिए है जो अपनी गंभीर बीमारियों का इलाज आर्थिक तंगी की वजह से नही करवा पा रहे थे। ऐसे सभी मरीजो की जिम्मेदारी भाजपा सरकार एवं उसके मुखिया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ली है। अब 5 लाख रुपये तक का इलाज इस योजना के अन्तार्गत किया जाएगा बीएमओ  मुजाल्दे ने रोगीयो को योजना के बारे में जानकारी दी। जहां रोगियों ने इस योजना के बारे में जाना और अपना रजिस्ट्रेशन भी करवाया।

*आयुष्मान भारत योजना का लाभ किसे मिलेगा*

जनगणना 2011 के अंतर्गत गरीबी रेखा के नीचे जीवनयापन करने वाले परिवार को व मुख्यमंत्री संबल योजना में पंजीक्रत परिवारो को इसका लाभ मिलेगा। लगभग 1350 जटिल बीमारियों  के पेकेज निर्धारित किए जा चुके हैं। चिन्हित शासकीय अस्पतालों मेडिकल कॉलेजों में प्राइवेट हॉस्पिटल मे इसका इलाज मुफ्त किया जाएगा। सर्वप्रथम जिला अस्पताल में जाकर जांच करवाना होगी। डॉक्टर जांच कर उपचार करेंगे यदि उपचार सरकारी हॉस्पिटल में संभव है तो उसे वही भर्ती कर लिया जाएगा और इलाज संभव नहीं होगा तो प्राइवेट हॉस्पिटल या मेडिकल कॉलेज में रेफर कर दिया जाएगा। नागरिकों की सुविधा के लिए जिला अस्पताल में आयुष्मान भारत कियोस्क स्थापित किया गया। आयुष्मान मित्रों की नियुक्ति की गई है।
प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना प्रत्येक चिन्हीत परिवार को 5 लाख तक का सालाना कैशलेस चिकित्सा सुरक्षा कवच उपलब्ध रहेगा। इस मोके पर  भाजपा के वरिष्ठ नेता मोहन सिंह चौहान नगर मंडल अध्यक्ष प्रजेंद्र भट्ट, सांसद प्रतिनिधि नवीन चौहान,
सीबीएमओ एम एल मुजाल्दे, सरदारपुर के वरिष्ठ चिकित्सा एम एल जैन मंचासीन थे।
संचालन डॉ रामगोपाल वर्मा व आभार डॉ मिलिंद उपासनी ने माना।

Share To:

Post A Comment: