*भिण्ड~~बाइक से आरहे दम्पति को कट्टा अड़ा कर लूटा*~~
भिण्ड से गिर्राज बौहरे की रिपोर्ट~~
भिंड :- लहार मटियावली रोड पर अपनी पत्नी पिंकी के साथ अपने घर मटयावली गांव जा रहे दम्पति के साथ पल्सर पर सवार हो कर आए बदमाशों ने सुनील बघेल पुत्र जसराम बघेल निबासी मटियावली को श्यामपुरा के पास लूटा, रुपये व सोने चांदी के जेवरात लूटकर फरार हुए लुटेरे , लहार थाना क्षेत्र का मामला। आये दिन लूट की वारदातों को अंजाम देकर लुटेरे फरार हो जाते हे, जिले में लूट की वारदातो को देखते हुए पुलिस अधीक्षक रुडोल्फ अल्वारेस के द्वारा चेकिंग पॉइंट लगाये गए है पर लुटेरे अपने काम को अंजाम देकर फरार हो जाते हे।लहार पुलिस वारदातो को रोकने में नाकामयाब नजर आती है और सबसे अधिक वारदातें लहार थाना क्षेत्र में ही होती है, पर लहार पुलिस अंकुश नहीं लगा पा रही है।
भिण्ड से गिर्राज बौहरे की रिपोर्ट

Post A Comment: