राजोद~राजोद में देव झुलनी ग्यारस का पर्व  परंपरागत एवं धूमधाम से मनाया गया~~

पवन वीर राजोद 9993688124~~

इस अवसर पर नगर के सभी मंदिरों में आकर्षक सज्जा कर डोले निकाले गए, जो गांधी चौक में कचहरी पर इकट्ठे हुए जहां पर  सभी डोलों की पूजा अर्चना की। सभी डोले नगर भ्रमण करते हुए कोटेश्वरी घाट पर पहुंचे जहां पर भगवान को स्नान आदि करवा कर पूजा-अर्चना की गई।
जगह-जगह भगवान जी की पालकी का स्वागत- सत्कार कर भगवान जी की पूजा अर्चना की गई।
नंद घर आनंद भयो जय कन्हैया लाल की के जयकारों से नगर गुंजायमान हो गया, भगवान की पालकी के साथ शामिल हुवे श्रद्धालु हरे कृष्ण हरे राम की लय पर तो कोई ढोल और बैंड बाजे पर थिरक रहे थे।  नगर के कोटेश्वर घाट पर सभी डोलो में विराजित गोपाल जी को स्नान आदि करवा कर आरती पूजन किया।
इस दौरान पुलिस व्यवस्था चाक-चौबंद रही ।

Share To:

Post A Comment: