लाबरिया {धार}~~कौन होगा सरदारपुर विधानसभा से भाजपा का प्रत्याशी~~
भूरिया ,बघेल, मंडलोई और अमलीयार कर रहे दावेदारी पेश~~
विधानसभा चुनाव नजदीक आने से बढ़ रही राजनीतिक सरगर्मी~~
कौन बनेगा भाजपा का सरदारपुर विधानसभा का तारणहार~~
✍ इंदौर संभाग ब्यूरो चीफ पत्रकार मयंक कुमार जायसवाल की विशेष रिपोर्ट 7354767875.~~
धार सरदारपुर~विधानसभा 2018 चुनाव की दस्तक से राजनीतिक हलचल तेज होती नजर आ रही है गत 5 वर्षों से सरदारपुर विधानसभा सीट पर भाजपा का कब्जा है भाजपा विधायक भूरिया ने अपने कार्यकाल में विधानसभा क्षेत्र में करोड़ों रुपए की सौगात से विकास कार्यों को अंजाम दिया है और ज्वलंत समस्याओं को भी हल किया है वहीं कल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन में भी ग्राम पंचायतों में सहयोग कर भाजपा संगठन के कार्यकर्ताओं से जो संपर्क बनाए रखने में सफल रहे हैं वहीं आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर नगर में जन चर्चा बनी हुई है कि सरदारपुर विधानसभा से भाजपा का प्रत्याशी भूरिया या फिर बघेल मंडलोई या अमली यार अपने अपने दावेदारी विधानसभा में पेश कर रहे हैं सरदारपुर विधायक भूरिया के बड़बोले बोल जैतारण भाजपा के कार्यकर्ताओं और वरिष्ठ पदाधिकारियों में दुरिया नजर आ रही है बात करें बघेल की जिला पंचायत सदस्य पद पर है जिला पंचायत सदस्य होने के नाते अपने क्षेत्र के साथ साथ विधानसभा क्षेत्र में भी अपनी युवाओं के बीच अलग पकड़ बनाए हुए है तो वहीं धर्मेंद्र मंडलोई अपनी शैक्षणिक योग्यता और ग्रामीण क्षेत्रों में अपने पकड़ बनाए नजर आ रहे हैं पूर्व में मंडलोई की धर्मपत्नी सरदारपुर नगर परिषद के अध्यक्ष भी रह चुकी है मंडलोई सरदारपुर बार एसोसिएशन के सदस्य भी हैं और अपने वकालत क्षेत्र में मजबूत पकड़ रखते हैं वही सीताराम अमली यार की बात करें तो जो कि अभी वर्तमान में भाजपा मंडल सरदारपुर के मंडल महामंत्री एवं सक्रिय सरपंच ग्राम पंचायत चंदोडिया और पूर्व में अजजा मोर्चा के मंडल महामंत्री भी रह चुके हैं साथ ही साथ क्षेत्र में पार्टी के कार्यों से और युवाओं कार्यकर्ताओं के बीच अच्छी पकड़ रखते हैं .. अब देखना है कि आगामी विधानसभा चुनाव 2018 के लिए कांग्रेस के पूर्व विधायक प्रताप ग्रेवाल जो कि महज करीबन 500 वोटों से पराजित हुए थे ग्रेवाल के सामने भाजपा भूरिया बघेल मंडलोई या अमली यार मै से किसको सामने करती है नगर की जनता की माने तो ग्रेवाल के सामने भूरिया कोही भाजपा पार्टी पुनः आमने सामने करेगी अब पार्टी को देखना है कि सरदारपुर विधानसभा भाजपा के लिए ग्रेवाल के सामने कौन मजबूत प्रत्याशी है जो सरदारपुर विधान सभा भाजपा के खेमे में ला सकेगा।

Post A Comment: