झाबुआ~ बेटी वृद्धि संजय जैन ने सीए इंटरमीडिएट में दोनों ग्रुप की परीक्षा पहले ही अटेम्प्ट में डिस्टिंक्शन मार्क्स से पास की~~
झाबुआ। झाबुआ की बेटी वृद्धि संजय जैन ने सीए इंटरमीडिएट में दोनों ग्रुप की परीक्षा पहले ही अटेम्प्ट में डिस्टिंक्शन मार्क्स से पास कर झाबुआ और जगावत परिवार का नाम रोशन किया है।उनकी इस उपलब्धि पर जिले भर से उनको सुबह से ही बधाई संदेश आने शुरु हो गए है जो क्रम अभी तक जारी है।
सम्पूर्ण पढ़ाई की ऑनलाइन ....
वृद्धि के पापा संजय जैन ने बताया कि मेरी बेटी ने अपनी सम्पूर्ण पढ़ाई ऑनलाइन नाहटा इंस्टीट्यूट इंदौर से की है। पूरी अकैडमी में उसने तृतीय स्थान हासिल किया है,जबकि दसवीं और बारहवी में केंद्रीय विद्यालय की आज तक के रिकॉर्ड की टॉपर भी है। हमारे परिवार के लिए यह बेहद ही गर्व की बात है।
सफलता का राज अपनी अकैडमी और माता-पिता से मिले मार्गदर्शन को बताया.......
वृद्धि ने अपनी इस सफलता के पीछे नाहटा अकैडमी और माता पिता से मिले सतत मार्गदर्शन को बताया। मेरी पढ़ाई में नाहटा इंस्टीट्यूट इंदौर के सभी गुरुजन का मुझे भरपूर समर्थन औऱ समय समय पर मार्गदर्शन मिला। साथ ही मुझे माता-पिता का भी भरपूर मार्गदर्शन मिला ,जिसका परिणाम आज हम सब के सामने है।
फोटो
Post A Comment: