राजोद~मलेरिया, डेंगू रोग नियंत्रण कीटनाशक छिड़काव किया गया।~~
पवन वीर राजोद 9993688124~~
राजोद~प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र राजोद में मलेरिया माह के अंतर्गत मलेरिया कार्यशाला का आयोजन किया गया।
जिसमें सभी स्वास्थ्य कार्यकर्ता उपस्थित थे जिसमें वेक्टर जनित बीमारियों की रोकथाम तथा उपचार निदान के बारे में बताया गया साथ ही लार्वा, बुखार, सर्वे के साथ ही लोगों को मच्छरदानी का उपयोग (में सोने) व शाम को नीम की पत्ती का धुआं करने की सलाह देने के बिंदुओं पर चर्चा की गई तथा लार्वा के बारे में लोगों को अधिक से अधिक जानकारी देने की बातें बताई गई ,ताकि लोगों में वेक्टर जनित बीमारियों के प्रति जन जागरूकता ला सकें ।
इस दौरान सेक्टर सुपरवाइजर श्री सीताराम ठाकुर, श्री रमेश भूरिया, मलेरिया निरीक्षक जितेंद्र चौधरी, समस्त एएनएम ,एमपीडब्ल्यू ,आशा सुपरवाइजर, लैब टेक्नीशियन उपस्थित थे।
उक्त जानकारी रमेश भूरिया ने दी!

Post A Comment: