।।  *सुप्रभातम्*  ।।
                ।।  *संस्था  जय  हो*  ।।
        ।।  *दैनिक  राशि  -  फल*  ।।
        आज दिनांक 26 जून 2022 रविवार संवत् 2079 मास आषाढ कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि मध्य रात्रि पश्चात् 03:32 बजे तक रहेगी बाद चतुर्दशी तिथि लगेगी । आज सूर्योदय प्रातःकाल 05:47 बजे एवं सूर्यास्त सायं 07:11 बजे होगा । कृत्तिका नक्षत्र दोपहर 01:03 बजे तक रहेगा पश्चात् रोहिणी नक्षत्र आरंभ होगा । आज का चंद्रमा वृषभ राशि मे दिनरात भ्रमण करते रहेंगे । आज का राहुकाल सायं 05:32 से 07:11 बजे तक रहेगा । अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12:04 से 12:58 बजे तक रहेगा । दिशाशूल पश्चिम दिशा मे रहेगा यदि आवश्यक हो तो दलिया का सेवन कर यात्रा आरंभ करे ।।  जय  हो  ।।

                  *ज्योतिषाचार्य*
          डाॅ. पं. अशोक नारायण शास्त्री
          श्रीमंगलप्रद् ज्योतिष कार्यालय
245 , एम. जी. रोड ( आनंद चौपाटी ) धार , एम. पी.
                  मो. नं.  9425491351

                  *आज  का  राशिफल*

          मेष :~ आज आप का दिन अस्वस्थता और व्यग्रता में बीतेगा । सर्दी , कफ, बुखार रहेगा । किसी का भला करने पर भी विपत्ति आ सकती है । किसी से लेन-देन न करें और किसी की जमानत न दें । अनिर्णय की स्थिति से दुविधा बढ़ने से चिंता में वृद्धि होगी । अधिक लाभ के लालच में हानि न हो इसका ध्यान रखे ।

          वृषभ :~ आज आपका दिन शुभ फलदायक रहेगा । धन - वृद्घि तथा पदोन्नति होगी । व्यापार के सौदे में सफलता मिल सकती है । परिवार तथा मित्रों के साथ सुखद क्षणों को बिताएंगे । छोटा प्रवास के साथ नए संपर्क भी बन सकते हैं ।

          मिथुन :~ आपका आज का दिन शुभ तथा अनुकूल रहेगा । कार्यालय में सहकर्मचारी तथा ऊपरी अधिकारियों से अच्छे संबंध रहेंगे । सामाजिक मान - सम्मान में वृद्धि होगी । पदोन्नति के योग हैं । स्नेहीजनो से उपहार मिल सकते हैं । स्वास्थ्य अच्छा रहेगा ।

          कर्क :~ आज आप धार्मिक कार्य , पूजा - पाठ आदि में व्यस्त रहेंगे । धार्मिक कार्य से आनंद होगा । परिवार के साथ आनंदपूर्वक समय बीतेगा । स्वास्थ्य अच्छा रहेगा । मन भी चिंता रहित होगा । आकस्मिक लाभ हो सकता है । भाग्य में अच्छा परिवर्तन योग है ।

          सिंह :~ आज आप संभलकर चले । स्वास्थ्य का ध्यान रखे नही तो आकस्मिक खर्च आ सकता है । परिजनो से संयमित व्यवहार करें । अनैतिक कार्य से दूर रहें । ईश्वर - स्मरण तथा आध्यात्मिक शांति प्रदान करेगी ।

          कन्या :~ आज आप सामाजिक तथा अन्य क्षेत्रों में ख्याति या सम्मान होगा । सुंदर वस्त्राभुषण की खरीदी हो सकती है । वाहनसुख प्राप्त होगा । भागीदारों से सम्बंध अच्छे रहेंगे । पति - पत्नी के बीच तकरार हुआ होगा तो वह दूर होकर घनिष्ठता भी बढेगी ।

          तुला :~ आज आपके घर में सुख - शांति के माहौल से प्रसन्नता में वृद्घि होगी । कार्यालय में सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा । कार्य में यश होगा । माता - पिता से कोई अच्छे समाचार मिलेंगे । प्रतिस्पर्धियों पर विजय होगी ।

          वृश्चिक :~ आज आपका दिन मध्यम फलदायक है । विद्यार्थियों को सफलता मिल सकती है । नए कार्य आरंभ नही करें । आर्थिक आयोजन के लिए अनुकूल होने से परिश्रम फलदायक होगा । शेयर - सट्टे से दूर रहे । प्रवास भी टालें ।

          धनु :~ आपका आज उदासीन रहेंगे । शारिरिक स्फूर्ति तथा प्रफुल्लितता का अभाव रहेगा । परिवारिक तनाव से घर का वातावरण कलुषित रहेगा । स्वभिमान भंग न हो इसका ध्यान रखें । धनहानि हो सकती है । जमीन तथा वाहन के कागजात को सावधानी से बनवाएं ।

          मकर :~ आपका आज का दिन नए कार्यो के लिए शुभ है । नौकरी , व्यापार तथा दैनिक हर कार्य में अनुकूल परिस्थिति से मन प्रसन्नचित्त रहेगा । भाई - बंधुओं से लाभ तथा सहयोग मिलेगा । विद्यार्थीगण अभ्यास आराम से कर सकेंगे ।

          कुंभ :~ आज आप किसी से अधिक विवाद न करे । धार्मिक कार्य में खर्च हो सकता है । पारिवारिक माहौल बिगड़ सकता है । कार्य असफलता से असंतोष तथा निराशा आएगी । इसलिए स्वास्थ्य का ध्यान रखे । अनिर्णय की स्थिति रहेगी ।

          मीन :~ आज आप का दिन शुभ फलदायक है । उत्साह तथा स्वस्थता रहेगी । नए कार्य के लिए दिन शुभ है । परिवार तथा मित्रो के साथ भोजन होगा । लाभ होगा , फिर भी अधिक खर्च न हो इसका ध्यान रखें । कार्य - सफलता मिलेगी । ( डॉ. अशोक शास्त्री )

।।  शुभम्  भवतु  ।।  जय  सियाराम  ।।
।।  जय  श्री  कृष्ण  ।।  जय  गुरुदेव  ।।


Share To:

Post A Comment: