दसाई~~प्रतिभाओं का सम्मान समारोह आयोजित~~
जगदीश चौधरी (खिलेडी)9617174241~~
स्वामी विवेकानंद हायर सेकेंडरी स्कूल दसाई में प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी विद्यालय वार्षिक सांस्कृतिक, रचनात्मक, साहित्यिक गतिविधि, खेलकूद, विज्ञान प्रदर्शनी, बालमेला, आदि विभिन्न प्रकार की गतिविधियों में सहभागिता करने वाले प्रतिभावान छात्र/छात्राओं को पुरस्कार व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किए गए।
कार्यक्रम में संस्था के डायरेक्टर अशोक सिंह रघुवंशी ने मां सरस्वती जी की पूजा अर्चना करके प्रारंभ किया।
इस अवसर पर संस्था प्रमुख ने सभी प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को अग्रिम शुभकामनाएं देते हुए सभी को अथक परिश्रम करके लक्ष्य को प्राप्त करने की बात कही।अंत में आभार विद्यालय के वरिष्ठ शिक्षक अनिल पाटीदार ने व्यक्त किया ।
उक्त जानकारी संस्था के ऋषभ परमार द्वारा दी गई।

Post A Comment: