।। *सुप्रभातम्* ।।
।। *संस्था जय हो* ।।
।। *दैनिक राशि - फल* ।।
आज दिनांक 23 जून 2020 मंगलवार संवत् 2077 मास आषाढ़ शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि प्रातः 11:20 बजे तक रहेंगी पश्चात तृतीया तिथि लगेगी । आज सूर्योदय प्रातः काल 05:33 बजे एवं सूर्यास्त सायं 07:24 बजे होगा । पुनर्वसु नक्षत्र दोपहर 01:33 बजे तक रहेंगा पश्चात पुष्प नक्षत्र आरंभ होगा । आज का चंद्रमा प्रातः काल 07:35 बजे तक मिथुन राशि में भ्रमण करते हुए कर्क राशि में प्रवेश करेंगे । आज का राहू काल अपराह्न 03:51 से 05:33 बजे तक रहेंगा । अभिजित् मुहूर्त दोपहर 12:02 से 12:51 बजे तक रहेंगा । दिशाशूल उत्तर दिशा में रहेंगा यदि आवश्यक हो तो गुड का सेवन कर यात्रा आरंभ करें । जय हो
*ज्योतिषाचार्य*
डाँ. पं. अशोक नारायण शास्त्री
श्री मंगलप्रद् ज्योतिष कार्यालय
245, एम. जी. रोड ( आनंद चौपाटी ) धार , एम. पी.
मो. नं. 9425491351
*आज का राशि फल*
मेष :~ आज मन वैचारिक धरातल पर मानसिक व्यग्रता का अनुभव करेगा । अपेक्षाकृत अधिक संवेदशीलता और भावना से आपका मन व्यग्र रहेगा । आज किसी से वाद - विवाद न करें । स्वजनों , स्नेहीजनों के साथ मन दुःख होगा । आपका मानभंग का प्रसंग न बने ध्यान रखें । नए कार्य के प्रारंभ में सफलता नहीं मिलेगी ।
वृषभ :~ आर्थिक आयोजन प्रारंभ में कुछ अड़चन के साथ पूर्ण होंगे । मित्रों - शुभेच्छकों के मिलन से आनंद होगा । व्यावसायिक क्षेत्र में सहयोग का वातावरण रहेगा । शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य अच्छा रहेगा । सावधानी पूर्वक पूंजी निवेश करें । नए कार्यों का प्रारंभ कर सकेंगे ।
मिथुन :~ आपके दिन का प्रारंभ शारीरिक और मानसिक स्वस्थता के साथ होगा । परिवार और मित्रों के साथ आनंद पूर्वक समय बिताएँगे । खर्च अधिक न हो इसका ध्यान रखें । आर्थिक लाभ होगा तो अवश्य परंतु मध्याहन के बाद धन का आयोजन प्रारंभ में खोता हुआ और बाद में पूर्ण होता हुआ लगेगा। पूंजी निवेश संभलकर करें । सहकर्मचारियों का सहयोग प्राप्त करेंगे ।
कर्क :~ आज धन की आय - व्यय अधिक होगा । आंखो मे परेशानी के साथ मानसिक चिंता रहेगी । वाणी और व्यवहार में ध्यान रखें । भ्रांति न हो ध्यान रखें । मध्याहन के बाद आपकी समस्या में परिवर्तन आएगा । आर्थिक दृष्टि से लाभ होगा । शारीरिक और मानसिक परिस्थिति में भी सुधार होगा । मन से नकारात्मकता को दूर करें ।
सिंह :~ आज आप में क्रोध और आवेश से लोगों के साथ व्यवहार संभलकर करें । आरोग्य के लिए आज का दिन शुभ नहीं है । मन व्यग्र रहेगा । परिवारजनों के साथ उग्रतापूर्ण व्यवहार हो सकता है , परंतु मध्याहन के बाद आपका मन स्वस्थता प्राप्त करेगा । परिवारजनों के साथ खान - पान का प्रसंग होगा । शारीरिक स्वास्थ्य भी अच्छा होगा । खर्च पर अंकुश रखें ।
कन्या :~ आपका प्रातः काल आनंदप्रद और लाभप्रद रहेगा। व्यवसाय और व्यापार के क्षेत्र में लाभ होगा । सामाजिक क्षेत्र में आपकी प्रशंसा होगी । वसूली के पैसे आएँगे । परिवार में भी आनंद का वातावरण रहेगा , परंतु मध्याहन के बाद परिस्थिति में आपको प्रतिकूलता दिखेगी । स्वास्थ्य भी कुछ नरम - गरम रहेगा । वाणी में संयम रखें , असंयम से किसी से तकरार , झगडे की संभावना है।
तुला :~ आज शारीरिक और मानसिक सुख अच्छा रहेगा । व्यवसाय या व्यापार में उत्साहपूर्वक कार्य करेंगे । पदोन्नति होगी । सरकारी कार्य सरलता से संपन्न होंगे । सामाजिक दृष्टिकोण से आपका मान - सन्मान बढे़गा । धन के निवेश के लिए समय अनुकूल है । परिवार में संतान और पत्नी से लाभ होगा । आय में वृद्धि है।
वृश्चिक :~ आज विरोधियों और प्रतिस्पर्धियों के साथ वाद - विवाद न करें । व्यवसाय या व्यापार में परिस्थिति प्रतिकुल होगी । मध्याहन के बाद घर , कार्यालय या व्यावसायिक स्थल पर उपरी कर्मचारियों का व्यवहार नकारात्मक होगा । संतानों के लिए चिंता होगी। सरकारी कार्य पूर्ण होंगे। व्यवसाय में पदोन्नति के योग है।
धनु :~ आज आप सावधानी बरते । क्रोध से हानि होगी । शारीरिक और मानसिक अस्वस्थता से व्यग्र रहेंगे । व्यावसायिक क्षेत्र में कर्मचारीयों का व्यवहार नकारात्मक रहेगा। प्रतिस्पर्धियों और विरोधियों से सचेत रहें । महत्वपूर्ण निर्णय न लें ।
मकर :~ आज स्वजनों के साथ घूमने - फिरने और खान - पान का प्रसंग होगा । वाहन - सुख के साथ मान - सन्मान भी मिलेगा । परंतु मध्याहन के बाद शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य बिगडे़गा । अधिक खर्च होगा । स्वभाव में क्रोध अधिक रहेगा । परिवारजनो और सह कर्मचारियों के साथ मनदुख होगा । नकारात्मक विचारो से दूर रहें ।
कुंभ :~ आज कार्य - सफलता और यश-कीर्ति मिलेंगी । शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य अच्छा रहेगा । सामाजिकरुप से मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी । मध्याहन के बाद आप मनोरंजन का कार्यक्रम बनाएँगे। जिसमे मित्रों , स्वजनों का भी आप समावेश करेंगे ।
मीन :~ आज का दिन अच्छे से बीतेगा। कला क्षेत्र में आपकी अभिरुचि बढेगी । विद्यार्थीयों के लिए अच्छा समय है। घर में सुख - शांति रहेगी । मध्याहन के बाद आर्थिक लाभ है। स्वभाव में क्रोध अधिक रहेगा । इसलिए मन तथा वाणी पर संयम बरते । विरोधियों के सामने सफलता मिलेगी। अपूर्ण कार्य पूर्ण होंगे। ( डाँ. अशोक शास्त्री )
।। शुभम् भवतु ।। जय सियाराम ।।
।। जय श्री कृष्ण ।। जय गुरुदेव ।।

Post A Comment: