।। *सुप्रभातम्* ।।
।। *संस्था जय हो* ।।
।। *दैनिक राशि - फल* ।।
आज दिनांक 15 फरवरी 2020 शनिवार संवत् 2076 मास फाल्गुन कृष्ण पक्ष की सप्तमी तिथि अपराह्न 04:37 बजे तक रहेगी उपरांत अष्टमी तिथि लगेगी । आज सूर्योदय प्रातः काल 07:05 बजे एवं सूर्यास्त सायं 06:16 बजे होगा । विशाखा नक्षत्र अगले दिन सूर्योदय पूर्व प्रातः 05:08 बजे तक रहेंगा पश्चात अनुराधा नक्षत्र आरंभ होगा । आज का चंद्रमा तुला राशि में रात्रि 11:21 बजे तक भ्रमण करते हुए वृश्चिक राशि मे प्रवेश करेंगे । आज का राहू काल प्रातः काल 09:53 से 11:18 बजे तक रहेंगा । अभिजित् मुहूर्त दोपहर 12:20 से 01:05 बजे तक रहेंगा । दिशाशूल पूर्व दिशा में रहेंगा यदि आवश्यक हो तो उडद का सेवन कर यात्रा आरंभ करें । जय हो
*ज्योतिषाचार्य*
डाँ. पं. अशोक नारायण शास्त्री
श्री मंगलप्रद् ज्योतिष कार्यालय
245,एम.जी. रोड (आनंद चौपाटी) धार, एम.पी.
मो. नं. 9425491351
*आज का राशि फल*
मेष :~ दिन भर मानसिक रुप से स्वस्थ रहेंगे। पारिवारिक जीवन सुखी रहेगा। साथ में प्रवास का और सुरुचिपूर्ण भोजन का भी योग है। कोई खोई हुई वस्तु आज मिलने की संभावना अधिक है। फिर भी अपने विचारों और आवेश को अंकुश में रखें । विदेशी व्यापार से जुडे़ हुए लोगों को सफलता और लाभ मिलेगा।
वृषभ :~ आज दिनभर आनंद छाया रहेगा। अपने कार्य में व्यवस्थित रुप से आप आगे बढा पाएंगे और योजना के अनुसार कार्य भी कर पाएंगे। अपूर्ण कार्यो को सफलतापूर्वक पूर्ण कर पाएंगे। कार्यालय में सहकर्मियों का सहयोग अच्छा मिलेगा। मानसिक रुप से भी आप आनंदित रह पाएंगे।
मिथुन :~ जीवनसाथी और संतान के विषय में चिंता रहेगी। जिसके कारण मन में उद्वेग बना रहेगा। पेट में अजीर्णता रहने के कारण स्वास्थ्य भी कुछ नरम-गरम रहेगा। खर्च की भी मात्रा आज कुछ अधिक रहेगी। फिर भी विद्यार्थियों के लिए समय अनुकूल है। संभव हो तो वाद-विवाद टाले , जिससे कि किसी के साथ मनमुटाव के न हो।
कर्क :~ आज आप संभलकर चले । शारीरिक स्फूर्ति और मानसिक प्रसन्नता बनाए रखने के लिए आज कष्ट का अनुभव होगा। छाती में पीडा अथवा अन्य विकार से भी कष्ट की अनुभूति होगी। घर में सदस्यों के साथ उग्र चर्चा या वाद-विवाद हो जाने से भी मन में दुख रहेगा। धन का अधिक से अधिक खर्च होगा ।
सिंह :~ भाई-बहनों के साथ संबंधो में मीठास रहेगी। मित्रो और स्नेहीजनो के साथ किसी रमणीय पर्यटनस्थल पर घूमने-फिरने का आनंद उठा सकेंगे। आज के दिन आप का आरोग्य भी अच्छा रहेगा। आर्थिक रुप से भी आपको लाभ होगा। मानसिक रुप से उद्वेगरहित रहेंगे। भाग्यवृद्धि होने के भी संकेत है। नए कार्य प्रारंभ करने के लिए आज का दिन शुभ है।
कन्या :~ वाणी की मधुरता से दूसरे लोगों के मन पर अपनी सकारात्मक छाप छोड़ सकेंगे। पारिवारिक वातावरण भी अच्छा रहेगा। फिर भी वाणी पर संयम से वाद-विवाद की संभावना कम हो जाएगी। आर्थिक कार्य भी आज सुखपूर्वक संपन्न होंगे। नकारात्मक विचारो से आप दूर रहें।
तुला :~ आपके प्रत्येक कार्य में आत्मविश्वास छलकता हुआ दिखेगा। आर्थिक योजनाएं भी सरलतापूर्वक बना सकेगें। शारीरिक तथा मानसिक रुप से प्रसन्नता का अनुभव होगा। वस्त्राभूषण और आनंद-प्रमोद के पीछे खर्च होगा। वैचारिक रुप से दृढता रहेगी। सृजनात्मक प्रवृत्तियों में मन लगा रहेगा।
वृश्चिक :~ आज के दिन मौज-शौक और मनोरंजन के पीछे खर्च होगा। स्वास्थ्य के सम्बंध में शिकायत रहेगी। मन के अंदर चिंता की भावना रहेगी। दुर्घटना से बचे। कुटुंबीजनों और सगे- सम्बंधियों के साथ गलतफहमी या अनबन होगा। कोर्ट- कचहरी संबंधी कार्यों में सावधानी रखें। हर विषय में संयमित व्यवहार अनर्थ होने से बचा लेंगे।
धनु :~ आर्थिक लाभ और सामाजिक प्रतिष्ठा मिलने के साथ आप पारिवारिक जीवन में भी सुख- संतोष की भावना अनुभव करेंगे। आय में वृद्धि और व्यापार में लाभ मिलेगा। मनपसंद पात्र के साथ सुखद क्षण बितेगा। मित्रों के साथ रमणीय स्थानों में पर्यटन का आयोजन होगा।
मकर :~ व्यवसाय के क्षेत्र में धन, मान तथा प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। व्यापार हेतु भागदौड़ और वसूली हेतु प्रवास से लाभ होने की संभावना रहेगी। उच्च पदाधिकारी खुश होने से पदोन्नति के संयोग खड़े होंगे। सरकार, मित्र तथा सम्बंधियों से लाभ होंगे। गृहस्थ जीवन में आनंद अनुभव होगा। संतान की प्रगति आपमें संतोष की भावना का एहसास कराएगी।
कुंभ :~ शारीरिक से रुप से अस्वस्थ रहने पर भी मानसिक स्वस्थता बनाए रखें। आज काम करने का उत्साह कम रहेगा। नौकरी में उच्च पदाधिकारियों से संभलकर रहें । मौज-शौक तथा घूमने- फिरने के पीछे धन खर्च होगा। संतान के सम्बंध में चिंता रहेगी। प्रतिस्पर्धियों के साथ चर्चा में न उतरें। विदेश से समाचार मिलेंगे।
मीन :~ आकस्मिक धनलाभ का योग हैं। मानसिक तथा शारीरिक श्रम के कारण स्वास्थ्य खराब हो सकता है। सर्दी, सांस की तकलीफ, खाँसी औऱ पेट दर्द जोर पकड़ेंगे। खर्च में वृद्धि होगी। जलाशय से दूर रहने में सुरक्षा है। ईश्वर भक्ति और आध्यात्मिक विचार आपके कष्ट को कम करेंगे । ( डाँ. अशोक शास्त्री )
।। शुभम् भवतु ।। जय सियाराम ।।
।। जय श्री कृष्ण ।। जय गुरुदेव ।।

Post A Comment: