*बुरहानपुर~ऑल इंडिया मुशायरा एवं सम्मान समारोह का आयोजन*~~
बुरहानपुर (मेहलक़ा अंसारी)
20 जून 2019 गुरुवार को रात्रि 10:00 बजे एक ऑल इंडिया मुशायरा एवं सम्मान समारोह का आयोजन शायर जावेद राणा के विवाह उत्सव पर मोमीनपुरा , चार मज़ार के पास बुरहानपुर में अलहाज सेठ अब्दुल रब सेठ और उस्ताद लतीफ़ शाहिद की सरपरस्ती में किया गया । मुशायरे की अध्यक्षता मुंबई महाराष्ट्र के सामाजिक कार्यकर्ता एवं उर्दू मासिक पत्रिका आंगन मुंबई के प्रधान संपादक मुशीर अंसारी ने की । इस अवसर पर नागपुर महाराष्ट्र की प्रसिद्ध शख्सियत डॉक्टर शरफुद्दीन साहिल , जबलपुर की तारीख साज़ शख्सियत फिरोज़ कमाल , अब्दुल नईम अंसारी (पूर्व फुटबॉलर मुंबई ), श्री इक़बाल अंसारी मुम्बई , अशफ़ाक़ अहमद अंसारी मुम्बई , आदि ने सम्मानीय अतिथि के रूप में शिरकत की । अतिथि शायरों में डॉक्टर शरफुद्दीन साहिल नागपुर, मुशीर अंसारी मुम्बई , शकील हसरत भुसावल , सुफियान क़ाज़ी खंडवा , नियाज़ अहमद मजाज़ अंसारी जबलपुर , अक़ील अहमद अक़ील जबलपुर , इमरान फारिज़ जलगांव और फहीम कौसर जलगांव ने अपने कलाम से नवाज़ा । स्थानीय शायरों में अनवर जमीली , अली आग़ाज़ , इफ्तेखार अनीस , इकबाल ज़फ़र , अहमद जमील अहद अमजद , ताहिर नक्काश , वली शमीमी , मजाज़ आशना , नईम अख्तर खादमी और उस्ताद लतीफ़ शाहिद ने अपने कलाम से नवाज़ा । मुशायरे के शुभारंभ के पूर्व एडवोकेट इस्हाक़ अहमद ने दीप प्रज्वलित किया । सीनियर भाजपा लीडर और ओजस्वी वक्ता मोइन अंसारी ने मुबारकबाद का उद्बोधन प्रस्तुत किया । कार्यक्रम का संचालन जमील असगर ने किया । जावेद राणा की ओर से अतिथियों शायरों और मेहमानों का शुक्रिया अदा किया गया ।
Home
बुरहानपुर
*बुरहानपुर~ऑल इंडिया मुशायरा एवं सम्मान समारोह का आयोजन*~~ बुरहानपुर (मेहलक़ा अंसारी)

Post A Comment: