।। *सुप्रभातम्* ।।
।। *संस्था जय हो* ।।
।। *दैनिक राशि - फल* ।।
आज दिनांक 11 जनवरी 2022 मंगलवार संवत् 2078 मास पौष शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि दोपहर 02:22 बजे तक रहेगी बाद दशमी तिथि लगेगी । आज सूर्योदय प्रातःकाल 07:13 बजे एवं सूर्यास्त सायं 05:57 बजे होगा ।अश्विनी नक्षत्र प्रातः 11:10 बजे तक रहेगा पश्चात् भरणी नक्षत्र आरंभ होगा । आज का चंद्रमा मेष राशि मे दिनरात भ्रमण करते रहेंगे । आज का राहुकाल दोपहर 03:14 से 04:34 बजे तक रहेगा । अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12:11 से 12:54 बजे तक रहेगा । दिशाशूल उत्तर दिशा मे रहेगा यदि आवश्यक हो तो गुड का सेवन कर यात्रा आरंभ करे ।। जय हो ।।
*ज्योतिषाचार्य*
डाँ. पं. अशोक नारायण शास्त्री
श्रीमंगलप्रद् ज्योतिष कार्यालय
245 , एम. जी. रोड ( आनंद चौपाटी ) धार , एम. पी.
मो. नं. 9425491351
*आज का राशिफल*
मेष :~ आज आप मित्रों के साथ आनंद - प्रमोद मे बितेगा । मित्रों से भेंट उपहार मिलेंगे तथा उन पर खर्च होगा । नई मित्रता से भविष्य में लाभ हो सकता है । संतानो से भी लाभ होगा ।
वृषभ :~ आज नौकरी वालों के लिए शुभ दिन है । नए कार्य सफलतापूर्वक कर सकेंगे । उच्चाधिकारियों की कृपादृष्टि रहेगी । पदोन्नति हो सकती है । अधूरे कार्य पूर्ण होंगे । सरकारी लाभ मिलेगा ।
मिथुन :~ आज आपको शारीरिक थकान और आलस्य से कार्य में उत्साह नहीं होगा । नये कार्य प्रारंभ नही करे । नौकरी या व्यापार में विपरीत परिस्थिति से उच्चाधिकारियों की नाराजगी झेलना पडेगी । अधिक खर्च होगा ।
कर्क :~ आज आप सोच-विचार कर व्यवहार करे । पारिवार मे वाद - विवाद नही करे । वाणी - क्रोध पर संयम से अनिष्ट से बच सकेंगे । खर्च अधिक हो सकता है ।
सिंह :~ आज वैवाहिक जीवन में तकरार से पति - पत्नी के बीच में तनाव होगा । जीवन साथी का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है । भागीदार तथा व्यापारियों के साथ धीरज से काम ले । निरर्थक चर्चा या विवाद से दूर रहे । कोर्ट - कचहरी के कार्य में कम सफलता मिलेगी ।
कन्या :~ आज आप स्फूर्ति तथा स्वस्थ्य रहेंगे । घर में तथा नौकरी में भी माहौल अच्छा रहेगा । सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा । रोगी व्यक्ति के स्वास्थ्य में सुधार होगा । कार्य - संपन्नता से यश मिलेगा ।
तुला :~ आज आप का दिन मध्यम फलदायक रहेगा । संतानो से चिंतित रहेंगे । विद्या - अभ्यास में बाधाएँ आएँगी । वाद - विवाद या बौद्घिक चर्चा से दूर रहे । नए कार्य का प्रारंभ सफल नहीं होगा ।
वृश्चिक :~ आज आपका चिंतित मन तथा अस्वस्थता से व्यग्रता रहेगी । सम्बंधियो से मनमुटाव हो सकता है । आर्थिक हानि हो सकती है । किसी भी प्रकार के दस्तावेज में सावधानी बरते ।
धनु :~ आज आपका दिन नए कार्य के लिए शुभ हैव। भाई - बंधुओ से मेल - जोल बढेगा तथा परिजनों के साथ प्रवास हो सकता है । स्वास्थ्य अच्छा रहेगा । भाग्य वृद्धि हो सकती है ।
मकर :~ आज आपकी संयमित वाणी परेशानी से बचाएगी । शेयर - सट्टे में पूँजी - निवेश कर पाएँगे । स्वास्थ्य मध्यम रहेगा । आँख में पीडा हो सकती है । विद्यार्थीगण पढाई में अधिक ध्यान दे ।
कुंभ :~ आज आप शारीरिक - मानसिक प्रसन्न रहेंगे । भौतिक तथा आध्यात्मिक का अच्छा अनुभव होगा । परिजनों के साथ प्रवास में सुरुचिपूर्ण भोजन करने तथा भेंट मिलने से आनंदित रहेंगे ।
मीन :~ आज आप लालच में न फंसे । आर्थिक मामले में बहुत सावधानी रखे । पूँजी - निवेश तथा सही , मुहर करने से पहले ध्यान रखे । स्वास्थ्य बिगड़ सकता है । एकाग्रता की कम रहेगी । ( डाँ. अशोक शास्त्री )
।। शुभम् भवतु ।। जय सियाराम ।।
।। जय श्री कृष्ण ।। जय गुरुदेव ।।

Post A Comment: