खेतिया~दर्दनाक हादसे में हुई युवक की मौत*~~
खेतिया ~रविवार रात शराब पीकर गाड़ी चलाते हुए एक युवक को रौंद दिया जिसकी घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई दरअसल निर्माणाधीन खेतिया पाटी रोड की कंपनी वी आर एस की बोलेरो जीप चला रहे ड्राइवर ने खेतिया के बोकराटा रोड स्थित पेट्रोल पंप के सामने शहर की सघन बस्ती सन्तापवाड़ी के समीप शराब के नशे में बोलेरो कार काफी तेज गति से लहराते हुए चला रहा था जिसके चलते कुछ लोगों को टक्कर मारते मारते बचा है वही युवक राजू पिता खंडू एशिकर निवासी खेतिया को उसने अपने गाड़ी में रौंद दिया, कुछ दूर तक घसीटते हुए ले जाने के बाद वहां से तेज गति से गाड़ी भगा कर ले गया जहां गांव के नागरिकों ने पुलिस के साथ उसे पकड़ कर थाने लाया घटना के चलते देर रात पुलिस थाने पर बड़ी संख्या में लोग एकत्रित हो गए ।
VRS कंपनी के चालकों द्वारा तेज गति से वाहन चलाने की सूचनाएं पहली भी मिली है जिसके चलते एक अतिथि शिक्षक की मोटरसाइकिल भी कुछ दिनों पहले इनके द्वारा रौंद दी गई थी वही देर रात एकत्रित भीड़ पुलिस की समझाइश के बाद अपने घर लौट गए
पुलिस थाना प्रभारी श्री संतोष साँवले के अनुसार वीआरएस कंपनी के वाहन नंबरMP11CC5508,के चालक सौरभ यादव निवासी मैनपुरी उत्तर प्रदेश हाल मुकाम VRS कम्पनी केम्प द्वारा शराब के नशे में गाड़ी चलाते हुए युवक राजू एशिकर को रौंद दिया जिससे उसकी मृत्यु हो गई है पुलिस ने,
मर्ग-41/21 धारा 174 cropc में जांच कर अपराध क्रमांक-276दर्ज कर IPC धारा 304 में चालक के विरुद्ध प्रकरण दर्ज किया गया।
खेतिया शहर से होकर खेतिया सेंधवा इन्दोर मार्ग तथा खेतिया पाटी बड़वानी मार्ग गुजरते हैं जिसके चलते शहरी क्षेत्र में ट्रैफिक का दबाव बहुत अधिक रहता है राष्ट्रीय राजमार्ग को लेकर फिलहाल बाईपास की कार्रवाई जारी है जिसके चलते शायद खेतिया शहर को ऐसी घटनाओं से निजात मिलेगी वही खेतिया पाटी रोड का निर्माण कर रहे वीआरएस कंपनी के चालकों द्वारा शहरी क्षेत्र में काफी तेज गति से वाहन चलाने को लेकर पहले भी शिकायतें हुई है किंतु कंपनी द्वारा ध्यान नहीं देने व लापरवाही बरतने से पर यह घटना घटित हुई है व युवक को अपनी जान गवानी पड़ी जिसके चलते नागरिकों में आक्रोश है।
*यह पहला मौका है जब खेतिया पुलिस ने शराब पीकर वाहन चलाने की साथ युवक की युवक पर गाड़ी चढ़ा देने से हुई मृत्यु को लेकर धारा 304 में मुकदमा दर्ज किया है* मृतक राजू का आज अंतिम संस्कार कर दिया गया है।
खेतिया से राजेश नाहर

Post A Comment: