।। *सुप्रभातम्* ।।
।। *संस्था जय हो* ।।
।। *दैनिक राशि - फल* ।।
आज दिनांक 05 दिसंबर 2021 रविवार संवत् 2078 मास मार्गशीर्ष शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि प्रातः 09:28 बजे तक रहेगी बाद द्वितीया तिथि लगेगी । आज सूर्योदय प्रातःकाल 06:56 बजे एवं सूर्यास्त सायं 05:38 बजे होगा । ज्येष्ठा नक्षत्र प्रातः 07:47 बजे तक रहेगा पश्चात् मूल नक्षत्र आरंभ होगा । आज का चंद्रमा वृश्चिक राशि मे प्रातः 07:47 बजे तक भ्रमण करते हुए धन राशि मे प्रवेश करेंगे । आज का राहुकाल सायं 04:21 से 05:38 बजे तक रहेगा । अभिजीत मुहूर्त दोपहर 11:54 से 12:38 बजे तक रहेगा । दिशाशूल पश्चिम दिशा मे रहेगा यदि आवश्यक हो तो दर्पण देख कर यात्रा आरंभ करे ।। जय हो ।।
*ज्योतिषाचार्य*
डाँ. पं. अशोक नारायण शास्त्री
श्रीमंगलप्रद् ज्योतिष कार्यालय
245 , एम. जी. रोड ( आनंद चौपाटी ) धार , एम. पी.
मो. नं. 9425491351
*आज का राशिफल*
मेष :~ आज आपको आर्थिक लाभ तथा प्रवास हो सकता है । विचारों में उग्रता तथा अधिकार की भावना बढेगी । कार्य की प्रशंसा भी हो सकती है । संभवतः वाद - विवाद टाले । वाहनसुख अच्छा रहेगा ।
वृषभ :~ आज आपका शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य अच्छा रहने के साथ दिन आनंद और उल्लास में बितेगा । सभी कार्य योजनानुसार होंगे । धन लाभ की संभावना है ।
मिथुन :~ आज नया काम शुरु करने की योजना बनेगी , परंतु काम प्रारंभ न करे । मानहानि हो सकती है । संतान के पीछे व्यय होगा । पाचनक्रिया सम्बंधी बीमारियों से पीड़ित रहेंगे ।
कर्क :~ आज आपमें स्फूर्ति का नही रहेगा । मन चिंतातुर और अशांत रहेगा । घर में झगडे का माहौल रहेगा । स्वजनों से मनमुटाव हो सकता है । स्त्रीयों से मतभेद एवं तनाव हो सकता है । धन का व्यय होगा ।
सिंह :~ आज आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा । भाई - बंधुओं के साथ अच्छा समय बितेगा । उनसे लाभ भी होगा । किसी सुंदर स्थल पर घुमने जा सकते है । मित्रों और स्वजनों से भेंट होगी । कार्य सफलता से मित्र प्रसन्न होंगे ।
कन्या :~ आज आप अपनी मीठी वाणी से किसी का भी दिल आप जीत सकते हैं । कार्य सिद्ध होने की काफी संभावना है । परिवारिक वातावरण आनंदप्रद रहेगा । परिवार के साथ सुखपूर्वक समय बितेगा । आर्थिक लाभ हो सकता है । स्वास्थ्य अच्छा रहेगा ।
तुला :~ आज आपकी रचनात्मक और कलात्मक शक्ति निखरेगी । शारीरिक - मानसिक स्वास्थ्य का खास ध्यान रखे । सृजनात्मक कार्य कर सकते हैं । विचार की दृढता से काम को अच्छी तरह से पूर्ण कर सकेंगे । आर्थिक योजना बन सकेगी ।
वृश्चिक :~ आज आप दुर्घटना से बचे , शल्यचिकित्सा न करवाए एवं बहस में न पडे । चर्चा में किसी से भ्रांति न हो इसका ध्यान रखे । शारीरिक कष्ट और मानसिक चिंताओं से परेशान रहेंगे । आनंद - प्रमोद पर खर्च हो सकता है ।
धनु :~ आपका आज का दिन लाभदायक है । गृहस्थ जीवन का आनंद ले सकेंगे । मित्रों के साथ सुंदर स्थल पर प्रवास होगा । आय में वृद्धि होगी । भोजन अच्छा मिल सकता है ।
मकर :~ आप आज के दिन आग , पानी या वाहन सम्बंधित दुर्घटना से सावधान रहें । व्यापार के कारण व्यग्रता होगी । व्यापार हेतु यात्रा से लाभ होगा । उच्च अधिकारी प्रसन्न रहेंगे । नौकरी में पदोन्नति होगी । संतान की पढाई मे संतोष होगा ।
कुंभ :~ आज आप का स्वास्थ्य नरम - गरम रहेगा । फिर भी मानसिक शांति रहेगी । कार्य करने का उत्साह नही रहेगा । अधिकारियों से संभलकर चले । खर्च अधिक होगा । आनंद - प्रमोद , घूमने - फिरने मे खर्च होगा ।
मीन :~ आप आज अधिक परिश्रमवाले कार्य टाले । मानसिक , शारीरिक परिश्रम अधिक होगा । आकस्मिक धनलाभ होगा । व्यापारियों को पुरानी वसूली हो सकती है । स्वास्थ्य का ध्यान रखे । अधिक खर्च न हो इसका ध्यान रखे । ( डाँ.अशोक शास्त्री )
।। शुभम् भवतु ।। जय सियाराम ।।
।। जय श्री कृष्ण ।। जय गुरुदेव ।।

Post A Comment: