*गुरु ग्रह आ रहे कोरोना का खात्मा करने*~~
*शनि महाराज ने मचायी कोरोना से तबाही गुरु ग्रह आ रहे कोरोना का खात्मा करने* ~~
*कब-कब शनि ने दुनिया को हिलाकर रख दिया* ज्योतिषाचार्य डाँ. अशोक शास्त्री ~~
~चेचक का संक्रमण 165 ईसवी में
~प्लेग ने मचाई तबाही 547 में
~यूरोप से प्लेग ने वापसी की 1312 में
~भूमध्यसागर और पश्चिमी यूरोप तक 1344 से 1348 में
~ग्रेट प्लेग ऑफ़ लंदन 1666 में
~अमेरिका के सैनफ़्रांसिस्को पहली बार प्लेग का क़हर 1902 में
~गुजरात के सूरत में प्लेग 1994 में
~कोरोना वायरस 2019-2020
~19 यानी कोरोना वायरस ने जहां दुनिया को दहला दिया है वहीं ~अर्थव्यवस्था का भट्ठा बैठा दिया है।
पर क्यों होती है कोरोना जैसी महामारी, इस संदर्भ में मालवा के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य डाँ अशोक शास्त्री ने एक चर्चा में बताया है कि
यूं तो आकाश मंडल का हर ग्रह और देह का प्रत्येक तत्व अपनी भिन्न या विचित्र स्थिति में अथवा असंतुलित होने पर तनाव का सबब बनता है पर जो ग्रह एक साथ मानव सभ्यता के बड़े हिस्से पर असर डालता हैं वो है शनि, बृहस्पति और मंगल।
शनि, राहु और केतु ये तीनों ग्रह अप्रत्याशित परिणामों के जनक माने जाते हैं।
शनि जब जब अपनी स्वराशि में आता है, विचित्र स्थितियां निर्मित करता है।
*आपको बता दें कि शनि ने इस साल 24 जनवरी को अपनी राशि मकर में प्रवेश किया था।*
*यह शनि दुनिया में बड़ी महामारियों का गवाह रहा है।*
*आइए नजर डालते हैं कि कब-कब शनि ने दुनिया को हिलाकर रख दिया…*
*चेचक का संक्रमण*
ज्योतिषाचार्य डाँ अशोक शास्त्री ने बताया कि इतिहास के चश्मे से देखें तो 165 ईसवी में जब शनि मकर में प्रविष्ट हुए थे, तब इतालवी प्रायद्वीप में चेचक के संक्रमण से पांच मिलियन (50 लाख) लोगों की मौत हुई थी। 252 में जब शनि जब मकर में पहुंचे तो कहा जाता है कि प्लेग ऑफ़ साइप्रियन के प्रकोप से रोम में महीनों तक हर रोज़ लगभग 5,000 से ज़्यादा लोग काल-कलवित होते रहे।
*प्लेग ने मचाई तबाही*
547 में जब शनि अपनी स्वराशि में पहुंचे तो मिस्त्र से बूबोनिक प्लेग फैला, जिसे प्लेग ऑफ़ जस्टिनियन कहा गया और ये वहां से फैलकर कुस्तुंतुनिया पहुंच गया जो बोस्पोरुस जलसन्धि और मारमरा सागर के संगम पर स्थित एक ऐतिहासिक शहर है, जो रोमन, बाइज़ेंटाइन, और उस्मानी साम्राज्य की राजधानी हुआ करता थी। बाइज़ैन्टीनी इतिहास लेखक प्रोसोपियस के अनुसार तब प्रतिदिन 10,000 से अधिक लोगों की मौत हो रही थी। तब इस प्लेग ने सम्पूर्ण ज्ञात विश्व की एक चौथाई जनसंख्या को समाप्त कर दिया था।
*ग्रेट प्लेग ऑफ़ लंदन*
1312 में जब शनि ने जब अपने घर में पग धरा तो यूरोप से प्लेग ने वापसी की और तब इसके क़हर से दुनिया भर में 75 मिलियन (7.5 करोड़) लोगों के मरने का अनुमान लगाया गया, जिसे ब्लैक डेथ कहा गया। यह रोग 1344 से 1348 में भूमध्यसागर और पश्चिमी यूरोप तक 20 से 30 मिलियन यूरोपियों के मरने का अनुमान था जो कुल जनसंख्या का एक तिहाई हिस्सा था, और शनिदेव तब भी स्वराशि में ही थे।
1666 के ग्रेट प्लेग ऑफ़ लंदन में तब इंग्लैंड में 100,000 लोगों की मौत का कारण बना था जो तब लन्दन की 20% आबादी थी। शनि तब भी अपनी स्वयं की राशि में लंगर डाले हुए थे।
*गुजरात में आया प्लेग*
19वीं सदी के मध्य में चीन से थर्ड पैन्डेमिक ने सर उठाया जिससे केवल भारत में 10 मिलियन (एक करोड़) लोगों की मौत हो गई थी और इसी बीमारी ने 1902 में अमेरिका के सैनफ़्रांसिस्को से शुरुआत करके वहां पहली बार प्लेग का क़हर बरपाया। प्लेग ने जब जब बिजली गिराई तब तब शनि अपने ही घर में चलायमान थे। यहां तक कि गुजरात के सूरत में जब 1994 में प्लेग ने आफ़त मचाई, तब भी शनि अपनी ही राशि में गतिशील थे।
*शनि अब भी मकर में जो मारक महामारी का मुख्य कारक* डाँ. अशोक शास्त्री
ज्योतिषाचार्य डाँ अशोक शास्त्री ने कहा कि इस समय शनि स्वयं की राशि मकर में संचार कर रहे हैं। जो अब की मारक महामारी का मुख्य कारक बन गए हैं। जिसे कोरोना वायरस कहा जा रहा है। 15 मार्च से सूर्य का राशि परिवर्तन कुछ राहत देने की नाकाम कोशिश करेगा। मंगल अभी गुरु राशि धनु में चलायमान हैं। लेकिन 22 मार्च 2020 को जब मंगल शनि की राशि मकर में चरण रखेगा, मानव सभ्यता को बेचैन करेगा। तब वो शनि के संग युति करके इस महामारी के साथ कोई और अप्रिय खबर लाएगा। यह योग किसी दुर्घटना के साथ प्राकृतिक आपदा से जान-माल की हानि का संकेत दिए जा रहा है। डाँ. अशोक शास्त्री के मुताबिक दिनांक 29 मार्च 2020 की शाम 7 बजकर 8 मिनट पर बृहस्पति का मकर में प्रवेश शनि-मंगल के इस उबाल पर पानी डाल देगा। शनि-बृहस्पति की युति आज के डरावने परिदृश्य में ठंडी हवा की बयार की तरह आएगी और मरहम लगाएगी और इस महामारी की मारक तासीर में कमी आएगी। 4 मई 2020 की शाम 7 बजकर 59 मिनट पर जब मंगल शनि से पिंड छुड़ाएगा और कुंभ राशि में जाएगा, विश्व की नकारात्मकता में सहसा कमी आएगी और शुभ फलों में इज़ाफ़ा होगा और मई के मध्य में परिस्थितियां बदल जाएंगी। सितारों का संकेत है कि इस महामारी का अंत एक झटके में हो जाएगा। तब तक सावधानी बरते । ( डाँ. अशोक शास्त्री )
शुभम् भवतु
*ज्योतिषाचार्य*
डाँ. पं. अशोक नारायण शास्त्री
श्री मंगलप्रद् ज्योतिष कार्यालय
245,एम.जी.रोड (आनंद चौपाटी )धार ,एम.पी.
मो. नं. 9425491351
Home
राशिफल
*गुरु ग्रह आ रहे कोरोना का खात्मा करने*~~
*शनि महाराज ने मचायी कोरोना से तबाही गुरु ग्रह आ रहे कोरोना का खात्मा करने* ~~
*कब-कब शनि ने दुनिया को हिलाकर रख दिया* ज्योतिषाचार्य डाँ. अशोक शास्त्री ~~
Post A Comment: